किस घर को कहते हैं चीन का सबसे महंगा घर, अरबों में है कीमत

चीन के सबसे महंगे घर की कीमत 1200 करोड़ रुपये आंकी गई है. इतने महंगे घर में आखिर कैसी खूबियां और लग्जरी है, जो इसे इतना आलीशान बनाती है. चलिए जानते हैं कि चीन के सबसे महंगे घर में आखिर क्या- क्या है.

Advertisement
चीन का सबसे महंगा घर अंदर से दिखता है कुछ ऐसा (Photo - ITG) चीन का सबसे महंगा घर अंदर से दिखता है कुछ ऐसा (Photo - ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST

अगर किसी घर में 32 बेडरूम हों, 32 बाथरूम हों, झील किनारे इन्फिनिटी स्विमिंग पूल हो, सैकड़ों साल पुरानी चीनी वास्तुकला की झलक हो और पूरा घर एक निजी द्वीप पर बना हो, तो उसकी कीमत कितनी होगी?

चीन में ऐसा ही एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत 1 अरब युआन (करीब 150 मिलियन डॉलर) यानी 1200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा आंकी गई है. यही वजह है कि इसे चीन का अब तक का सबसे महंगा घर माना जाता है.

Advertisement

इस महलनुमा घर का नाम है ताओहुआयुआन है, जिसका मतलब होता है 'यूटोपिया' यानी एक आदर्श और शांत दुनिया. यह घर चीन के सूझोउ शहर की दुशु झील के बीच बने एक निजी द्वीप पर स्थित है.

आखिर क्या खास है इस घर में?
बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, ताओहुआयुआन सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि एक पूरी लग्जरी दुनिया है. करीब 72,400 वर्ग फुट में फैले इस विशाल परिसर को बनाने में तीन साल से ज्यादा का समय लगा था. घर में 32 बेडरूम और 32 बाथरूम हैं, जिन्हें इस तरह डिजाइन किया गया है कि हर कमरे में प्राकृतिक रोशनी भरपूर पहुंचे और झील का खूबसूरत नजारा दिखाई दे.

घर के अंदर पारंपरिक चीनी फर्नीचर, महंगी कलाकृतियां और एक विशाल वॉक-इन वाइन सेलर बनाया गया है. वहीं बाहर की तरफ झील के किनारे बना इन्फिनिटी स्विमिंग पूल इसकी शान को और बढ़ाता है.

Advertisement

निजी द्वीप पर बसा है यह आलीशान आशियाना
इस घर की सबसे बड़ी खासियत इसकी लोकेशन है. यह किसी आम रिहायशी इलाके में नहीं, बल्कि एक निजी द्वीप पर बना हुआ है. चारों तरफ पानी, लकड़ी के पुल, हरियाली से भरे बगीचे और धुंध से ढके तालाब इसे किसी फिल्मी सेट जैसा बना देते हैं.

बाहर के हिस्से में पारंपरिक एशियाई बगीचों की झलक दिखाई देती है. यहां कृत्रिम झरना, चट्टानी संरचनाएं, दुर्लभ पौधे और खूबसूरत जलमार्ग बनाए गए हैं. इन सभी को तैयार करने में विशेष कारीगरों की मदद ली गई थी.

फेंग शुई के नियमों के अनुसार हुआ है निर्माण
चीन में फेंग शुई को काफी महत्व दिया जाता है और ताओहुआयुआन का निर्माण भी इन्हीं सिद्धांतों के आधार पर किया गया है. माना जाता है कि पानी, हरियाली और खुला वातावरण सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं. इसी वजह से इस घर के चारों ओर नहरें, बगीचे और जल संरचनाएं बनाई गई हैं.

यूनेस्को विरासत से ली गई प्रेरणा
इस घर का डिजाइन सूझोउ के ऐतिहासिक बगीचों से प्रेरित है, जिन्हें यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा मिला हुआ है. घुमावदार छतें, पारंपरिक चीनी शैली के मंडप, पत्थरों से बने बगीचे और पानी के बीच बने रास्ते इसे आधुनिक घर कम और किसी शाही महल जैसा ज्यादा बनाते हैं.

Advertisement

क्यों बदल रही है चीन के अमीरों की पसंद?
दिलचस्प बात यह है कि चीन के अमीर खरीदार लंबे समय तक पश्चिमी शैली के विला और बंगलों को ज्यादा पसंद करते थे. लेकिन अब लग्जरी प्रॉपर्टी बाजार में पारंपरिक चीनी वास्तुकला की मांग तेजी से बढ़ रही है.

ताओहुआयुआन इसी बदलती सोच का बड़ा उदाहरण माना जाता है. इसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ चीन की सांस्कृतिक विरासत को भी प्रमुखता दी गई है. शायद यही वजह है कि इसकी कीमत आसमान छूती है और दुनिया भर के अमीर खरीदारों की नजर इस पर बनी रहती है.

एक निजी द्वीप, 32 बेडरूम, विशाल वाइन सेलर, इन्फिनिटी पूल, यूनेस्को से प्रेरित बगीचे और पारंपरिक चीनी वास्तुकला का अनोखा मेल ही ताओहुआयुआन को चीन का सबसे महंगा घर बनाता है. यह सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि विलासिता, संस्कृति और प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »