घर बनाने में लोगों के जिंदगी भर की जमा- पूंजी निकल जाती है. फिर भी कुछ सालों बाद ही दीवारों की प्लास्टर झड़ने लगाता है. कहीं सीमेंट हट जाती है. कुछ मामलों में तो दीवारों पर दरारें आ जाती है. इन्हें अगर समय रहते ठीक नहीं किया गया तो धीरे- धीरे घर कमजोर होने लग जाता है.
ऐसे में दीवार पर प्लास्टर करते वक्त सिर्फ एक ऐसी एक्स्ट्रा चीज है, जिसे लगा लेने से कभी भी सीमेंट झड़ने जैसी समस्या नहीं आती और ना ही दीवारों पर दरार पड़ते हैं. चलिए जानते हैं आखिर घर बनाते वक्त ऐसी कौन सी चीज है, जिसका इस्तेमाल दीवार के प्लास्टर और ईंट जोड़ने से पहले करना जरूरी है.
घर का प्लास्टर झड़ने और उसमें दरारें आने से रोकने के लिए दीवारों पर चिकन मेश या फाइबर मेश लगाना जिंदगी भर के लिए फायदे का सौदा हो सकता है. दरअसल, ये चिकन मेश या फाइबर मेश स्टील के पतले तार की जाली या फाइबर की जाली होती है.
यह भी पढ़ें: ट्रेन की पटरी से कितने दूर नहीं बनवा सकते घर? वरना प्रॉपर्टी होगी गैर कानूनी
पिलर और ईंट की दीवार के जोड़ पर इस चिकन मेश को लगाकर ही हमेशा कंक्रीट का लेयर चढ़ाना चाहिए. प्लास्टर के पहले लोहे जाली का लेयर लगा देने से दीवारों पर क्रैक्स या दरार कभी नहीं आते हैं.
दरअसल RCC कॉलम और ईंट की चिनाई दोनों में अलग-अलग मटेरियल होते हैं. ऐसे में तापमान घटने-बढ़ने पर इनके फैलने और सिकुड़ने की गति अलग होती है. इससे इनके जोड़ पर सीधी दरार आ जाती है. इसे रोकने के लिए जॉइंट पर जाली लगाई जाती है.
यह भी पढ़ें: घर बनाने से पहले चेक कर लें ईंट की क्वालिटी, ऐसे करें टेस्ट
बिजली और प्लंबिंग की पाइपलाइन पर भी जाली लगानी चाहिए. क्योंकि, दीवार काटकर पाइपलाइन दबाने के बाद उस हिस्से पर प्लास्टर करने से अक्सर दरारें उभर आती हैं. इसलिए पाइप वाले हिस्से को भरने के बाद उस पर जाली लगाकर ही प्लास्टर करना चाहिए.
aajtak.in