देश के पहाड़ी इलाकों से भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम की तस्वीरें सामने आ रही हैं. उत्तराखंड के जोशीमठ में बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की ओर जा रहे श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के चलते लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है, कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें देखी गईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यही हाल हिल स्टेशनों का भी है. मसूरी से मनाली तक टूरिस्ट जाम से परेशान हैं.