उत्तराखंड: AAP ने दूर-दराज के इलाकों में पहुंचाईं कोरोना किट, मिशन पर लगे 10 हजार कार्यकर्ता

आप के इस मेडिकल किट में ऑक्सीमीटर,आईआर थर्मामीटर,सेनेटाइजर, दवाइयां,मास्क समेत कई अन्य जरूरी उपकरण मौजूद हैं.  

Advertisement
आप पार्टी ने हर गांव कोरोना मुक्त अभियान शुरू किया आप पार्टी ने हर गांव कोरोना मुक्त अभियान शुरू किया

aajtak.in

  • हरिद्वार,
  • 04 जून 2021,
  • अपडेटेड 2:29 AM IST
  • आप ने तैयार करवाईं कोरोना किट
  • मिशन पर लगे 10 हजार कार्यकर्ता

हर गांव कोरोना मुक्त अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और आप के वरिष्ठ नेता कर्नल कोठियाल ने कोरोना किट और अन्य जरूरी उपकरणों से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गढ़वाल और कुंमाउ के लिए रवाना किया. आप पार्टी के प्रदेश कार्यालय देहरादून  में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और आप के वरिष्ठ नेता कर्नल कोठियाल ने इन सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के कई गांवों के लिए भेजा.

Advertisement

आप ने तैयार करवाईं कोरोना किट

इन वाहनों  में हजारों किटों को अलग अलग जिलों और गांवों के लिए भेजा गया.गांवों में ऑक्सीजन जांच केंद्र भी खोले जाने हैं. आप के इस मेडिकल किट में ऑक्सीमीटर,आईआर थर्मामीटर,सेनेटाइजर, दवाइयां,मास्क समेत कई अन्य जरुरी उपकरण मौजूद हैं.  

कोरोना महामारी से निपटने के लिए आप पार्टी ने संकल्प लेते हुए ,हर गांव कोरोना मुक्त अभियान शुरू किया है. इस अभियान के माध्यम से पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव गांव तक पहुंचेंगे ,जिसके लिए आप के 10 हजार कार्यकर्ता इस मिशन में लगेंगे. ये कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में उन सभी गांवों में जाएंगे जहां अभी तक लोगों को स्वास्थय सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं.

10 हजार कार्यकर्ता लगे मिशन पर

इस मौके पर कर्नल कोठियाल ने मीडिया को बताया कि ये मुहिम आप पार्टी द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण मुहिम है ,जिससे कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए सभी मेडिकल उपकरणों से लैस किट दी जाए सकें. उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता आईआर थर्मामीटर,ऑक्सीमीटर समेत मेडिकल किट लेकर उन लोगों को वितरित  करेंगे जो जरूरतमंद हैं इसके लिए गांवों में ऑक्सीजन जांच केंद्र खोले जाएंगे . इसके अलावा अगर किसी को ज्यादा दिक्कत है तो वो आप के डॉक्टर हेल्पलाइन पर मदद ले सकता है.

Advertisement

क्लिक करें- कुंभ पर किरकिरी करा चुकी तीरथ सरकार चार धाम यात्रा शुरू करने में नहीं करना चाहती जल्दबाजी 

आइसोलेशन सेंटर बनाने पर जोर

इस दौरान कर्नल कोठियाल ने बताया कि उत्तराखंड नवनिर्माण को बहुत जल्द धरातल पर उतारने की योजना तैयार होगी जिसके लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह से गंभीर है. उन्होंने कहा इस पेंडेमिक में आप पार्टी राजनीति से हटकर सिर्फ जनसेवा पर ध्यान दे रही है. हर गांव कोरोना मुक्त  अभियान ,आप का डॉक्टर हेल्पलाइन, कोविड अस्पताल समेत कई कार्य इस बात को बताते हैं. उन्होंने बताया कि हर गांव कोरोना मुक्त अभियान से,पहाडों में करीब 6 हजार से ज्यादा गांवों को इसका फायदा मिलेगा. इसके अलावा आप हर ब्लॉक में एक आइसोलेशन सेंटर भी बना रही है जहां आइसोलेशन के लिए बेड,ऑक्सीजन की सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »