देहरादून: अब घर बैठे कराएं वाहन की प्रदूषण जांच, मोबाइल वैन आएगी आपके पास

देहरादून में रहने वालों को वाहन प्रदूषण चेकिंग के लिए जांच केंद्र पर घंटों इंतजार नहीं करना होगा. परिवहन विभाग ने प्रदूषण जांच के लिए मोबाइल वैन संचालित करने की मंजूरी देनी शुरू कर दी है. ये वैन सीधे आपके घर आएगी.

Advertisement
मोबाइल प्रदूषण जांच केंद्र (Photo- Aajtak) मोबाइल प्रदूषण जांच केंद्र (Photo- Aajtak)

दिलीप सिंह राठौड़

  • देहरादून,
  • 15 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 11:06 PM IST

  • देहरादून निवासी को प्रदूषण जांच केंद्रों पर नहीं करना होगा इंतजार
  • वाहनों में प्रदूषण चेकिंग के लिए मोबाइल वैन पहुंचेगी घर-घर

नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू होने के बाद वाहनों में प्रदूषण चेकिंग को लेकर मारा-मारी मची हुई है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लोग सुबह से कतार में लगकर वाहनों में प्रदूषण की जांच करा रहे हैं. हालांकि, अब देहरादून निवासी को प्रदूषण जांच केंद्रों पर घंटों इंतजार नहीं करना होगा. क्योंकि परिवहन विभाग ने प्रदूषण जांच के लिए मोबाइल वैन संचालित करने की मंजूरी देनी शुरू कर दी है.

Advertisement

इस तरह आप घर बैठे कॉल कर अपने वाहन का प्रदूषण जांच करवा सकते हैं. देहरादून में यह पहला प्रदूषण जांच मोबाइल वैन बालावाला निवासी पंकज ने परिवहन विभाग की मंजूरी से शुरू किया है. पंकज कॉल मिलने पर घर-घर जाकर वाहन चेकिंग के बाद पॉल्यूशन सर्टिफिकेट इश्यू कर रहे हैं.

मालूम हो कि देहरादून में प्रदूषण जांच केंद्रों पर सैकड़ों गाड़ियों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं. परेशानी ये है कि वाहनों की संख्या बेहद ज्यादा है और प्रदूषण जांच केंद्रों की संख्या सीमित है. हालांकि, अब प्रदूषण जांच मोबाइल वैन शुरू होने से लोगों को सुविधा मिलेगी.

गौरतलब है कि राजधानी देहरादून में अब तक 19 प्रदूषण जांच केंद्र हैं, जबकि देहरादून जिले में 28 प्रदूषण जांच केंद्र को परिवहन विभाग ने स्वीकृति दी है. इस लिहाज से देखा जाए तो जिले में करीब 10 लाख वाहनों के प्रदूषण जांच का जिम्मा इन्हीं सीमित केंद्रों के ऊपर है. हालांकि, अब प्रदूषण जांच के लिए मोबाइल वैन को स्वीकृति मिलने के बाद लोगों को उनके घर पर ही सुविधा मिल सकेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »