उत्तराखंड के चमोली में खाई में लुढ़की कार, कैल नदी में 4 लोगों की मौत, 3 घायल

चमोली जिले में देवाल विकासखंड के कुंनार-गेस मोटर मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दरअसल, एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए कैल नदी में समा गया. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हुए हैं. रेस्क्यू टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और शवों को बरामद कर लिया.

Advertisement
कार में 7 लोग सवार थे.(Photo: Representational) कार में 7 लोग सवार थे.(Photo: Representational)

कमल नयन सिलोड़ी

  • चमोली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:09 PM IST

उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. देवाल विकासखंड के कुंनार-गेस मोटर मार्ग पर एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया और सीधे कैल नदी में समा गया. इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए. गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे.

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन जैसे ही मोड़ पर पहुंचा, चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी खाई में गिर गई. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी.

यह भी पढ़ें: चमोली में मौत के बाद हापुड़ में बना दूसरा डेथ सर्टिफिकेट, फर्जी ऑनलाइन डेथ सर्टिफिकेट का भंडाफोड़, 14 पर मुकदमा

चालक ने खोया नियंत्रण, नदी में जा गिरा वाहन

जानकारी के मुताबिक, वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई से होते हुए कैल नदी में जा गिरा. हादसे के दौरान दो लोग वाहन से बाहर गिर गए, जिनमें एक महिला और एक बच्चा शामिल हैं, जिससे उनकी जान बच गई.

बाकी 5 लोग वाहन के साथ नदी में गिर गए, जिनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई. 3 घायलों को स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

Advertisement

रेस्क्यू टीम ने शुरू किया राहत और बचाव कार्य

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. नदी में गिरे शवों को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.

अधिकारियों ने बताया कि 4 शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि घायलों को अस्पताल भेजा गया है. रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है ताकि किसी भी संभावित स्थिति से निपटा जा सके.

डीएम ने दी जानकारी, जांच के आदेश

चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है.

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि वाहन चालक का नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »