ऋषिकेश: योगनगरी रेलवे स्टेशन पर बफर स्टॉप से टकराई उज्जैनी एक्सप्रेस, पटरी से उतरे 3 डिब्बे

उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित योगनगरी रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. शंटिंग के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस अचानक अनियंत्रित हो गई और वॉशिंग लाइन के एंड पॉइंट पर लगे बफर स्टॉप से जा टकराई.

Advertisement
योगनगरी रेलवे स्टेशन पर शंटिंग के दौरान हादसा हुआ (Photo-Screengrab) योगनगरी रेलवे स्टेशन पर शंटिंग के दौरान हादसा हुआ (Photo-Screengrab)

aajtak.in

  • ऋषिकेश,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:17 AM IST

उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित योगनगरी रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल टल गया. यहां वॉशिंग लाइन पर शंटिंग (ट्रेन के रखरखाव और दिशा बदलने की प्रक्रिया) के दौरान उज्जैनी एक्सप्रेस अचानक अनियंत्रित हो गई. 

रफ्तार अधिक होने के कारण ट्रेन ट्रैक के अंतिम छोर पर लगे बफर स्टॉप से जोरदार तरीके से जा टकराई. इस टक्कर के बाद तेज धमाका हुआ और ट्रेन के तीन डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए. धमाके की आवाज सुनते ही रेलवे स्टेशन और आसपास के परिसर में अफरा-तफरी मच गई.

Advertisement

राहत की बात यह रही कि हादसा वॉशिंग लाइन के पास हुआ और उस समय ट्रेन के भीतर कोई यात्री सवार नहीं था. घटना की भयानकता को देखते हुए तुरंत रेलवे प्रशासन, जीआरपी (GRP) और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं. ऋषिकेश के कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस हादसे में किसी भी कर्मचारी या आम नागरिक के घायल होने की कोई सूचना नहीं है.

यह भी पढ़ें: Train Accident in Jalgaon: ट्रेन में आग की अफवाह और कूदने लगे लोग, जानिए कैसे हुआ जलगांव में ट्रेन हादसा

यह तकनीकी खराबी या मानवीय चूक के चलते अनियंत्रित हो गई. इस ट्रेन को मंगलवार सुबह वापस उज्जैन के लिए रवाना होना था.

रेलवे अधिकारियों ने साफ किया है कि यह घटना मुख्य ट्रैक से अलग वॉशिंग लाइन के एंड पॉइंट पर हुई है, इसलिए योगनगरी-रायवाला मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा है और यातायात पूरी तरह सामान्य है.

Advertisement

रेलवे प्रशासन ने क्रेन और तकनीकी टीम को मौके पर भेजकर बेपटरी हुए डिब्बों को दोबारा ट्रैक पर लाने का काम शुरू कर दिया है. इसके साथ ही हादसा किस लापरवाही या तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है.

(इनपुट- प्रमोद)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement