हैवानियत की हदें पार... रेप करने में नाकाम हुआ तो मार डाला, फिर शव के साथ किया दुष्कर्म!

देहरादून में एक महिला की हत्या के बाद उसके शव के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेश नशे में महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा. विरोध करने पर महिला ने उसे काट लिया. इससे वह गुस्सा गया और उसने महिला के सिर को तीन से चार बार दीवार पर मारा और सिर पर छोटे सिलेंडर से भी वार उसे मौत के घाट उतारा और रेप किया. 

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

aajtak.in

  • देहरादून ,
  • 01 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 7:56 PM IST

उत्तराखंड के देहरादून से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने महिला की हत्या कर उसके शव के साथ दुष्कर्म किया और शव को कूड़ेदान में फेंककर फरार हो गया. कूड़ेदान में शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. महिला के सिर और पैर में गहरे चोट के निशान मिले थे. 

Advertisement

पुलिस ने हत्यारे को पकड़ने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने हैरान कर देने वाले खुलासे किए, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में उसने न सिर्फ महिला को मौत के घाट उतारा बल्कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया. 

शराब के नशे में महिला के साथ रेप की कोशिश

पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेश देहरादून में एक सुलभ शौचालय का कर्मचारी है. रविवार रात रेलवे स्टेशन के पास एक शराब की दुकान पर उसकी मुलाकात एक महिला से हुई. दोनों का साथ शराब पीने का प्रोग्राम बना और आरोपी उसे साथ शराब पिलाने के लिए अपने कमरे पर ले गया. जहां दोनों ने बैठकर शराब पी.

हत्या के बाद लाश के साथ किया दुष्कर्म

Advertisement

इसके बाद आरोपी राजेश नशे में महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा. विरोध करने पर महिला ने उसे काट लिया. इससे वह गुस्सा गया और उसने महिला के सिर को तीन से चार बार दीवार पर मारा और सिर पर छोटे सिलेंडर से भी वार उसे मौत के घाट उतारा और रेप किया. 

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को किया आरेस्ट

सुबह जब आरोपी की आंख खुली और नशा उतरा तो उसने देखा कि महिला मृत पड़ी है. इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने कूड़ेदान में फेंक कर फरार हो गया. वहीं इस मामले पर एसपी सिटी देहरादून सरिता डोभाल ने बताया कि घटना में कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है जिसमें 376 सहित कई गंभीर धाराएं लगाई गई है. 

(रिपोर्ट- सागर शर्मा)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »