नैनीताल में केबल कार बीच रास्ते में अटक गई, 150 फीट की ऊंचाई पर 1 घंटे तक अटके रहे 6 विदेशी टूरिस्ट और 5 बच्चे

उत्तराखंड के नैनीताल में केबल कार में अचानक तकनीकी खराबी आ गई. इस दौरान 12 लोग उसी में फंसे रह गए. करीब एक घंटे तक वे हवा में ही झूलते रहे. बाद में सभी को सफलतापूर्वक वहां से निकाल लिया गया. फिलहाल केबल कार की मरम्मत का काम चल रहा है, जल्द ही उसे ठीक कर संचालन शुरू कर दिया जाएगा.

Advertisement
नैनीताल में 150 मीटर की ऊंचाई पर केबल कार में फंसे रहे लोग (फाइल फोटो) नैनीताल में 150 मीटर की ऊंचाई पर केबल कार में फंसे रहे लोग (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नैनीताल ,
  • 28 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

उत्तराखंड के नैनीताल में गुरुवार को बड़ा हादसा होने से बच गया. दरअसल छह विदेशी पर्यटकों समेत 12 लोगों को ले जा रही एक केबल कार का एक पहिया टूटने से वह बीच रास्ते में ही रुक गई. कुमाऊं मंडल विकास निगम लिमिटेड (केएमवीएन) के महाप्रबंधक ए पी वाजपेयी ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण केबल कार रुक गई. उनके अनुसार करीब 150 फीट की ऊंचाई पर केबल कार में लोग करीब एक घंटे तक हवा में झूलते रहे, जिस कारण वे डर भी गए. उम्मीद है कि मरम्मद के बाद आज केबल कार फिर से शुरू हो सकती है.

Advertisement

वाजपेयी ने बताया कि हवाई ट्रामवे के चलने के दौरान ऑपरेटर ने उसके एक पहिये के टूटने की आवाज सुनी जिसके बाद उसने उसे तुरंत रोक दिया. उनके मुताबिक केबल कार में छह विदेशी, पांच स्कूली बच्चे और एक ऑपरेटर सवार था. ये सभी विदेशी नागिरक माल्टा के रहने वाले हैं. लोगों ने बताया कि केबल कार ट्राली स्टेशन से करीब 100 मीटर आगे बढ़ी ही थी कि अचानक पहिया टूट गया. 

महाप्रबंधक ने बताया कि करीब एक घंटे बाद केबल कार में सवार यात्रियों को रस्सियों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया. उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त पहिये का निरीक्षण और मरम्मत करने के बाद रोपवे का संचालन शुरू किया जाएगा. केबल कार माल रोड और स्नो व्यू के बीच चलती है. जून 2013 में भी ऐसी ही एक घटना घटी थी और उस समय केबल कार में 21 पर्यटक सवार थे. हालांकि, सभी को सुरक्षित बचा लिया गया था.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »