उत्तराखंड में 7 दिन बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, अब 1 जून तक रहेंगी पाबंदियां

कोरोना संक्रमण की वजह से उत्तराखंड सरकार ने भी कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है. पहले ये लॉकडाउन 25 मई की सुबह खत्म होना था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 1 जून तक कर दिया गया है.

Advertisement
उत्तराखंड में सुबह 8 से 11 खुलेंगी फल-सब्जी की दुकानें (फाइल फोटो-PTI) उत्तराखंड में सुबह 8 से 11 खुलेंगी फल-सब्जी की दुकानें (फाइल फोटो-PTI)

दिलीप सिंह राठौड़

  • देहरादून,
  • 24 मई 2021,
  • अपडेटेड 2:25 PM IST
  • 1 जून तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू
  • पहले 25 मई को खत्म होना था

कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी भले ही आने लगी है लेकिन राज्य सरकारें अभी किसी भी तरह की ढील देने को तैयार नहीं है. कई राज्यों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगाई गई पाबंदियों को बढ़ा दिया गया है. अब उत्तराखंड सरकार ने भी राज्य में लागू कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है.

उत्तराखंड में पहले 25 मई की सुबह तक कोरोना कर्फ्यू खत्म होना था, जिसे बढ़ाकर अब 1 जून कर दिया गया है. अब 1 जून की सुबह तक यहां वही सख्ती और पाबंदियां लागू रहेंगी, जो अब तक लागू थीं.

Advertisement

हालांकि, अभी तक फल-सब्जी, राशन और दूध डेयरी की दुकानें सुबह 7 बजे से 10 बजे तक खुला करती थीं, लेकिन अब ये दुकानें सुबह 8 बजे से 11 बजे तक खुलेंगी. 

कोरोनाः दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में लॉकडाउन बढ़ा, जानें आपके राज्य में कब तक रहेंगी पाबंदियां?

कोरोना कर्फ्यू के दौरान बेवजह आने-जाने पर रोक रहेगी. सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही आने-जाने की इजाजत रहेगी. इसके अलावा शादी-विवाह के लिए जिला प्रशासन की अनुमति लेनी होगी, जिसमें सिर्फ 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं. अंतिम संस्कार में भी 20 लोग ही शामिल होंगे. 

बाकी राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीमी पड़ती जा रही है. रविवार को यहां 3,050 नए संक्रमित सामने आए और 53 मरीजों की मौत हुई. अब तक यहां 3,13,519 मामले सामने आ चुके हैं और 5,805 मरीजों की मौत हो चुकी है. फिलहाल, राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 54,735 है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »