'UP में उत्तराखंडी सबसे बड़े घुसपैठिए' अखिलेश यादव के बयान पर भड़के CM धामी

अखिलेश यादव के उत्तराखंड के लोगों को 'घुसपैठिया' कहने वाले बयान पर CM धामी ने नाराजगी जताई है. धामी ने इसे उत्तराखंड के लोगों के सम्मान और संघर्ष से जोड़ते हुए रामपुर तिराहा गोलीकांड की याद दिलाई.

Advertisement
अखिलेश यादव के बयान पर भड़के CM धामी. (File Photo) अखिलेश यादव के बयान पर भड़के CM धामी. (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:30 PM IST

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के 'घुसपैठिया' वाले बयान पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जवाब दिया है. धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना उनके स्वाभिमान और राज्य के लिए किए गए संघर्ष का अपमान है. उन्होंने इस मुद्दे पर अखिलेश यादव को उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में हुई गोलीबारी की याद दिलाई.

Advertisement

सीएम धामी ने उत्तराखंड को देवभूमि और वीरभूमि बताते हुए कहा कि यहां के लोगों ने राज्य के निर्माण के लिए लंबा संघर्ष किया है. ऐसे में उनके सम्मान पर सवाल उठाने वाली टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों का अपना इतिहास है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता.

मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल का किया जिक्र

धामी ने रामपुर तिराहा गोलीकांड का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे. उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों पर मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में गोलीबारी हुई थी. धामी ने इस घटना की याद दिलाते हुए कहा कि उत्तराखंड के लोगों के संघर्ष और बलिदान को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.

Advertisement

कांग्रेस से पूछा सवाल

धामी ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को भी घेरा. उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस अपने राजनीतिक सहयोगी अखिलेश यादव के बयान से सहमत है? क्या उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठिया कहना कांग्रेस को मंजूर है? उन्होंने कांग्रेस से इस मुद्दे पर अपना रुख साफ करने को कहा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »