चारधाम यात्रा 2026 में श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है, देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवभूमि उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, जिसके चलते चारों धामों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. हर दिन दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.
13 मई 2026 को यमुनोत्री धाम में 13,315, गंगोत्री में 13,403, केदारनाथ में 32,427 और बद्रीनाथ धाम में 21,260 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए. वहीं अब तक की कुल यात्रा संख्या 12,60,478 पहुंच गई है.
इसमें यमुनोत्री में कुल 2,07,390, गंगोत्री में 2,05,425, केदारनाथ में 5,23,582 और बद्रीनाथ धाम में 3,24,081 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं.
बढ़ रही वाहनों का आवाजाही
चारधाम यात्रा में वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है. बद्रीनाथ धाम में शुक्रवार को 2,062 वाहन पहुंचे हैं और अब तक कुल 43,892 वाहन पहुंच चुके हैं. केदारनाथ धाम में आज 2,360 वाहन पहुंचे, जबकि कुल संख्या 36,609 हो गई है.
यमुनोत्री धाम में आज 1,013 वाहन पहुंचे और कुल 20,164 वाहन पहुंच चुके हैं. इसके साथ ही गंगोत्री धाम में आज 1,230 वाहन पहुंचे हैं, जबकि अब तक कुल 20,825 वाहन पहुंच चुके हैं. चारों धामों में आज कुल 6,665 वाहन पहुंचे और कुल वाहनों की संख्या 1,21,490 हो गई है.
यात्रा के दौरान 40 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा के दौरान अब तक स्वास्थ्य संबंधी कारणों से कुल 40 यात्रियों की मौत दर्ज की गई है. इनमें केदारनाथ में सबसे अधिक 22, बदरीनाथ में 7, यमुनोत्री में 6 और गंगोत्री में 5 श्रद्धालुओं की मौत हुई है. बता दें, अन्य किसी कारण या प्राकृतिक आपदा से मौत की सूचना नहीं है.
अंकित शर्मा