उत्तराखंड में कांग्रेस नाम की चीज नहीं रहेगी: रमेश पोखरियाल

दूसरी तरफ हरीश रावत राष्ट्रपति और गृह मंत्री को उत्तराखंड में धार्मिक स्थानों की जमीन हड़पने के मामले में ज्ञापन भेज रहे हैं. उत्तराखंड में हो रहे घोटाले के तार दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से जुड़े हैं. बीजेपी के दोनों नेताओं ने मांग की उत्तराखंड सरकार के घोटाले पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जवाब दें.

Advertisement
हरीश रावत हरीश रावत

प्रियंका झा / हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 8:24 AM IST

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में लोकसभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और पुराने कांग्रेसी सतपाल महाराज ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत पर एक बार फिर से आरोपों की झड़ी लगा दी. बीजेपी के दोनों नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत भांग की खेती और शराब बनाने की बात करते हैं. क्या इस तरह उत्तराखंड का विकास होगा?

Advertisement

दूसरी तरफ हरीश रावत राष्ट्रपति और गृह मंत्री को उत्तराखंड में धार्मिक स्थानों की जमीन हड़पने के मामले में ज्ञापन भेज रहे हैं. उत्तराखंड में हो रहे घोटाले के तार दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से जुड़े हैं. बीजेपी के दोनों नेताओं ने मांग की उत्तराखंड सरकार के घोटाले पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जवाब दें.

रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि की सरकार प्रदेश की जनता ही नहीं बल्कि कांग्रेस के नेता भी नाराज हैं. इसलिए कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है और ऐसा लगता हैं की उत्तराखंड में कांग्रेस नाम की चीज रहेगी नहीं.

निशंक ने आगे कहा की हरीश रावत ने सरकार बचाने के लिए जो पैसा खर्च किया था अब उसकी रिकवरी कर रहे हैं. उत्तराखंड में हरीश रावत को 'हरदा' कहा जाता है, अब वहां हर चीज पर 'हरदा टैक्स' लग रहा है जो बीस फीसदी तक है.

Advertisement

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बीजेपी कांग्रेस की अंदरुनी लड़ाई का फायदा उठाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है. लेकिन बीजेपी में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की लंबी होती कतार कांग्रेस की अंदरुनी लड़ाई से ज्यादा खतरनाक है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »