सास- ससुर से झगड़े में बहू ने घोंट दिया 22 दिन की बेटी का गला, विदेश में रहता है पति

बागेश्वर के बैजनाथ थाना क्षेत्र के जैसर गांव में 22 दिन की नवजात बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने की पुष्टि होने के बाद दादा की तहरीर पर मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पारिवारिक विवाद के पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है.

Advertisement
मां ने घोंट दिया 22 दिन की बेटी का गला (PHOTO: ITG) मां ने घोंट दिया 22 दिन की बेटी का गला (PHOTO: ITG)

जगदीश पाण्डेय

  • बागेश्वर,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:02 PM IST

उत्तराखंड के बागेश्वर में बैजनाथ थाना क्षेत्र के जैसर गांव में एक ऐसी क्रूर घटना सामने आई है, जिसने माँ की ममता को कलंकित कर दिया. एक निर्दयी मां ने अपनी महज 22 दिन की नवजात बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी. यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैला रही है और ग्रामीण समाज में स्त्री-शिशु सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्ची की हत्या के बाद परिवार में हड़कंप मच गया.

Advertisement

मासूम बच्ची के दादा केशर सिंह ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें डॉक्टरों ने स्पष्ट पुष्टि की है कि बच्ची का गला दबाया गया था. रिपोर्ट के आधार पर केशर सिंह ने बैजनाथ थाना कोतवाली में आरोपी माँ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. परिवार के सदस्यों का कहना है कि माँ का यह कृत्य बेहद दुःखद है, जिसने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया. गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

पुलिस उपाधिक्षक अजय साह ने बताया कि केशर सिंह द्वारा थाना बैजनाथ में तहरीर देकर अवगत कराया है कि उनके बहु द्वारा अपनी 22 दिन की बच्ची की निर्मम हत्या कर दी गयी है, जिसमें आज हमने थाने में मुकदमा पंजीकृत कर दिया है.उन्होंने बताया की पुलिस पुरे मामले में विधिक कार्यवाही कर रही है. 

Advertisement

केशर सिंह ने बताया की उनके दो बेटे हैं. बड़ा बेटा विदेश में नौकरी करता है, जबकि छोटा बेटा घर के कामों में माता-पिता का हाथ बंटाता है. बड़े बेटे की अप्रेल 2025 में शादी हुई थी. केशर सिंह के अनुसार, शादी के तीन महीने तक सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद बहू छोटी-छोटी बातों पर कलह करने लगी. उसके माता-पिता ने भी बेटी का पक्ष लेते हुए तांत्रिकों के कहने पर अलग-अलग आरोप लगाए, जिससे घर में हमेशा अशांति रहने लगी. कुछ समय बाद जब घर में नन्ही किलकारी गूंजी, तब भी मासूम की मां का छोटी-छोटी बातों पर अपने सास ससुर से कलह जारी रहा.

अपनी पुत्रबधु की प्रताड़ना से परेशान होकर केशर सिंह ने पुलिस अधीक्षक बागेश्वर को अपनी पुत्रबधु के विरुद्ध एक शिकायति पत्र दिया था जिस पर महिला हेल्प लाइन में काउंसलिंग चल रही थी. लेकिन बहू नहीं गयी बल्कि उल्टा वन स्टॉप सेंटर में फोन के माध्यम से सास ससुर पर ही झूठी शिकायत कर दी . घटना की दिन सुबह वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी घर आये और सास ससुर व बहू की काउंसलिंग करवाई गयी, जिसमें बहू ने अपने सास ससुर से अलग रहने खाने का लिखित में कथन किया.उसके सास ससुर द्वारा उसे अलग रहने खाने के लिए उसके मुताबिक कमरा दे दिया गया लेकिन उसी शाम ये घटना हो गयी.

Advertisement

दुःखद घटना के बाद शक होने पर मासूम बच्ची के दादा केशर सिंह ने शव का पोस्टमॉर्टम कराये जाने का आग्रह किया गया. पोस्टमार्टम होने के बाद डॉक्टरों ने स्पष्ट पुष्टि की कि बच्ची का गला दबाया गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने बैजनाथ थाना कोतवाली में आरोपी पुत्रबधु के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »