फ्री फायर खेलते हुए हुई लड़के से दोस्ती, मुलाकात के लिए देहरादून से भागीं दो नाबालिग, और फिर...

देहरादून के अपने घरों से भागी दो लड़कियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला है और उनके परिवारों को सौंप दिया है. ये लड़कियां एक दोस्त से मिलने पंजाब चली गई थीं. पंजाब में एक युवक से उनकी ये दोस्ती ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान हुई थी और वे उसी से मिलने के लिए चली गई थीं.

Advertisement
फ्री फायर खेलते हुए हुई लड़के से दोस्ती, मुलाकात के लिए देहरादून से भागीं दो नाबालिग (ai image) फ्री फायर खेलते हुए हुई लड़के से दोस्ती, मुलाकात के लिए देहरादून से भागीं दो नाबालिग (ai image)

aajtak.in

  • देहरादून,
  • 05 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 3:22 PM IST

उत्तराखंड में देहरादून के अपने घरों से भागी दो लड़कियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला है और उनके परिवारों को सौंप दिया है. ये लड़कियां एक दोस्त से मिलने पंजाब चली गई थीं. पंजाब में एक युवक से उनकी ये दोस्ती ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान हुई थी. पुलिस ने कहा कि 13 और 17 साल की उम्र की लड़कियों को इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के जरिए पंजाब के राजपुरा में एक बस स्टैंड पर खोजा गया. अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी है.

Advertisement

दरअसल, यहां विकासनगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 13 साल  भतीजी और पड़ोस में रहने वाली उसकी 17 साल की सहेली 2 फरवरी को बिना किसी को बताए कहीं चली गईं और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा है.

पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. लड़कियों को खोजने की कोशिश में पुलिस ने लापता नाबालिगों के परिवार के सदस्यों, आसपास रहने वाले लोगों और दोस्तों से पूछताछ की थी, साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले.लापता लड़कियों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा की गई.

इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए पुलिस को पता चला कि लड़कियां हरियाणा के अंबाला में हैं.पुलिस की एक टीम अंबाला के लिए रवाना हो गई लेकिन इस बीच लड़कियों की लोकेशन बदल गई. पुलिस ने कहा कि आखिरकार लड़कियों को पंजाब के राजपुरा में एक बस स्टैंड पर ढूंढ लिया गया. पूछताछ के दौरान, लड़कियों ने कहा कि वे ऑनलाइन गेम 'फ्री फायर' खेलते समय बने एक दोस्त से मिलने के लिए खुद ही भाग गई थीं. पुलिस ने कहा कि उन्होंने किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल होने से इनकार किया, जिसके बाद उन्हें उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »