गौतमबुद्धनगर जेल में महिला होमगार्ड के पास मोबाइल मिलने से हड़कंप, मामला दर्ज

गौतमबुद्धनगर जेल कारागार में एक चौंंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां जेल में एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. वह भी किसी और से नहीं बल्कि महिला कैदियों पर देखभाल करने के लिए तैनात महिला होमगार्ड से. गौतमबुद्ध नगर जेल पुलिस ने महिला होमगार्ड से फोन और चार्जर लेकर जब्त कर लिया है.

Advertisement
गौतम बुद्ध नगर जेल (फाइल फोटो) गौतम बुद्ध नगर जेल (फाइल फोटो)

अरविंद ओझा

  • गौतमबुद्ध नगर,
  • 10 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 5:14 PM IST
  • महिला होमगार्ड पर था सैमसंग का मोबाइल
  • चेकिंग के दौरान आया पकड़ में
  • जेलर ने इंफोटेक प्रथम थाने में कराया मामला दर्ज

गौतमबुद्धनगर जेल कारागार में एक चौंंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां जेल में एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. वह भी किसी और से नहीं बल्कि महिला कैदियों पर देखभाल करने के लिए तैनात महिला होमगार्ड से. गौतमबुद्ध नगर जेल पुलिस ने महिला होमगार्ड से फोन और चार्जर लेकर जब्त कर लिया है. जब महिला होमगार्ड से इस फोन के बारे में जेल प्रशासन द्वारा पूछताछ की गई तो महिला होमगार्ड ने बताया कि ये फोन उसका नहीं है बल्कि एक महिला कैदी ने उसे दिया है.

Advertisement

फिलहाल जेलर की तहरीर पर इकोटेक 1 पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जेलर द्वारा दर्ज कराई गई FIR में कहा गया है कि ''9 अप्रैल के दिन महिला अहाते में महिला बंदियों की तलाशी कराई गई. इसके बाद महिला अहाते में तैनात महिला होमगार्ड साधना की भी तलाशी ली गई. इस दौरान महिला होमगार्ड के पास से एक सैमसंग कंपनी का फोन बरामद हुआ है. महिला होमगार्ड साधना ने बताया कि ये मोबाइल फोन महिला बंदी सोनम ने उसे दिया है. वो फोन उसका नहीं है.''

महिला होमगार्ड पर केस दर्ज होने के बाद इंफोटेक प्रथम की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर महिलाओं के बैरक में मोबाइल कैसे पहुंचा जबकि बैरक में फोन ले जाने की अनुमति नहीं है.

दरअसल जेल में मोबाइल का खेल काफी पुराना है. कई बार कैदी बाहर से मोबाइल फोन मंगवा कर इस्तेमाल करते हैं तो कई बार जेल स्टाफ अपने मोबाइल से मुंह मांगे पैसों पर कैदियों को फोन इस्तेमाल करने देते हैं.

Advertisement

नोएडा की जिला जेल से कई वीडियो पहले भी वायरल हुए हैं, जिसमें कैदी मोबाइल फोन इस्तेमाल करते पाए गए हैं और तो और कुछ दिन पहले नमकीन और कुरकुरे के पैकेट में छुपाकर चरस भी जेल के अंदर लाई गई थी जिसे जेल प्रशासन ने पकड़ा था

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »