UP: अस्पताल में भर्ती चार मरीजों की मौत, परिजनों ने लगाया ऑक्सीजन सपोर्ट हटाने का आरोप

मृतकों के परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियो पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि मरीजो को ऑक्सीजन की जरूरत थी फिर भी कर्मचारियों ने ऑक्सीजन सिलेंडर हटा दिए थे. जबकि यंहा पर पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध थे.

Advertisement
परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप (सांकेतिक फोटो) परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप (सांकेतिक फोटो)

aajtak.in

  • सिद्धार्थनगर,
  • 04 मई 2021,
  • अपडेटेड 7:36 PM IST
  • परिजनों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
  • अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का लगाया आरोप

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की एमसीएच विंग में बने एल 2 कोविड सेंटर में 4 लोगों की मौत का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है. आनन फानन में जिलाधिकारी भारी फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे और अस्पताल की पूरी व्यवस्था की जांच शुरू की. मामला मंगलवार सुबह का है जब कोविड सेंटर में इलाज करा रहे लोगों के परिजन अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि कुछ देर पहले ही 4 मरीजो की मौत हो गई है.

Advertisement

मौत की जानकारी मिलते ही परिजन नाराज हो गए और कोविड सेंटर के उस वार्ड में पहुंचे. इतना ही नहीं उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस वीडियो में 3 मृत लोग बेड पर दिख रहे हैं वही एक मृत व्यक्ति बाथरूम में दिख रहा है. 

मृतकों के परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियो पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि मरीजो को ऑक्सीजन की जरूरत थी फिर भी कर्मचारियों ने ऑक्सीजन सिलेंडर हटा दिए थे. जबकि यंहा पर पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध थे.

वहीं इस मामले को लेकर जिलाधिकारी दीपक मीणा का कहना है कि एल 2 अस्पताल में चारों लोगो की मौत सांस लेने में तकलीफ व हृदयगति के रुकने की वजह से हुई है. अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध हैं. हम जांच कर रहे हैं, अगर किसी की लापरवाही सिद्ध हुई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

Advertisement

(मजहर आजाद की रिपोर्ट)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement