शामली में जहरीली गैस लीक होने से 300 बच्चे बीमार, CM ने दिए जांच के आदेश

शामली में बुढ़ाना रोड पर स्थित निजी स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर में अचानक कई बच्चों की हालत बिगड़ने लगी. लोगों ने बताया कि स्कूल के पास ही शामली शुगर मिल का बायो गैस प्लांट है.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

केशवानंद धर दुबे / BHASHA

  • लखनऊ,
  • 10 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 3:45 PM IST

उत्तर प्रदेश के शामली में जहरीली गैस के रिसाव की चपेट में आकर एक स्कूल के करीब 300 बच्चे बीमार हो गए. घटना की खबरें सामने आते ही प्रशासन ने अपने स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर के आयुक्त को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शामली में बुढ़ाना रोड पर स्थित निजी स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर में अचानक कई बच्चों की हालत बिगड़ने लगी. लोगों ने बताया कि स्कूल के पास ही शामली शुगर मिल का बायो गैस प्लांट है. इस शुगर मिल के लोगों ने सड़क के किनारे कथित रूप से रसायन फेंका था, उसी के उत्सर्जित गैस के प्रभाव से बच्चे बीमार हुए हैं.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले की जांच के आदेश सहारनपुर के कमिश्नर को दिए हैं. शामली के जिलाधिकारी और स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह प्रभावित बच्चों के इलाज में हर संभव मदद करें.

सभी बच्चे सुरक्षित

अतिरिक्त महानिदेशक मेरठ जोन खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उनका स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

गंध से बच्चे हुए बीमार

स्थानीय लोगों के अनुसार इस रसायन से बच्चों पर इसका बहुत बुरा प्रभाव हुआ. गंध के कारण बच्चों के गले में जलन, छाती में जलन और घबराहट होने लगी थी. प्रशासन आगे की कार्रवाई कर रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »