लखीमपुर खीरी: थाने के सामने आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, अवैध वसूली से था परेशान

हाल ही में लखीमपुर खीरी में पुलिस की अवैध वसूली और टैक्सी गैंग की प्रताड़ना से दुखी होकर एक टैक्सी चालक ने पुलिस थाने के बाहर खुद को आग लगा लगी थी. युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है.

Advertisement
dead dead

अभिषेक मिश्रा

  • लखनऊ,
  • 20 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST
  • पुलिस की अवैध वसूली से परेशान था मृतक
  • दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्तगी की मांग

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी गौरीफंटा थाना परिसर में खुद पर तेल छिड़ककर आग लगाने वाले युवक शुभम गुप्ता की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना में समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर थाने के सभी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग रखी है.

पुलिस की अवैध वसूली से परेशान था मृतक

शुभम गुप्ता टैक्सी चलाया करता था. चलाने के दौरान पुलिस की अवैध वसूली और दबंग टैक्सी गैंग के प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर शिवम ने दो दिन पहले कोतवाली परिसर में खुद को आग लगाई थी. इलाज के दौरान दबंग टैक्सी गैंग के सदस्य और पुलिस के खिलाफ युवक ने बयान दिए थे.

Advertisement

दोषी पुलिसकर्मियों की बर्खास्तगी की मांग

युवक की मृत्यु के बाद समादवादी पार्टी ने ट्वीट किया- भाजपा 2.0 में पुलिस की अवैध वसूली ने गरीब की जान ले ली! लखीमपुर खीरी में पुलिस के द्वारा अवैध वसूली से परेशान होकर गौरीफंटा कोतवाली में आत्मदाह करने वाले टैक्सी चालक शुभम गुप्ता की उपचार के दौरान मृत्यु, अत्यंत दुःखद! दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर न्याय दे सरकार.

थाने के गेट पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

शुभम गुप्ता बंगावा इलाके से गौरीफंटा इलाके तक टैक्सी चलाया करता था. गुप्ता ने बीते बुधवार देर रात गौरीफंता थाना गेट पर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था. पुलिस ने कहा कि खुद को आग लगाने के बाद गुप्ता थाना परिसर के अंदर भाग गया. पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया. पीड़ित ने आरोप लगाया कि चार लोग पुलिस की मदद से उसे परेशान कर रहे थे और गाड़ी नहीं चलाने दे रहे थे.  

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »