यूपी के लखीमपुर में बड़ा हादसा, बस और ट्रक के बीच टक्कर में 5 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस हादसे की जांच कर रही है.

Advertisement
लखीमपुर में हादसे में 5 की मौत. (Representational image) लखीमपुर में हादसे में 5 की मौत. (Representational image)

अभिषेक वर्मा

  • लखीमपुर,
  • 24 जून 2022,
  • अपडेटेड 7:18 PM IST
  • सड़क हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल
  • घायलों को स्थानीय अस्पताल में किया गया भर्ती

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया. ईसानगर थाना क्षेत्र में पीलीभीत बस्ती हाइवे पर एक ट्रक और यात्रियों से भरी रोडवेज बस में आमने सामने टक्कर हो गई. इसके चलते बस में सवार तीन लोग और ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक के कंडक्टर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, दो दर्जन यात्रियों को लेकर बस धौरहरा से लखीमपुर की ओर जा रही थी, तभी लखीमपुर से बस्ती की ओर जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई. इसके चलते बस में सवार तीन लोग और ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रक के कंडक्टर को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई. बस में सवार छह लोग घायल हो गए. जानकारी मिलने पर धौरहरा क्षेत्र से बीजेपी विधायक विनोद शंकर अवस्थी जिला अस्पताल पहुंचे. जिला अस्पताल में मरीजों का ठीक से इलाज न किए जाने को लेकर बीजेपी विधायक विनोद शंकर अवस्थी की डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और सीएमओ से बहस हो गई.

यह भी पढ़ें: मौत से चंद मिनट पहले का Video: बर्थडे मनाकर लौट रहे थे 3 दोस्त, प्राइवेट बस ने रौंदे

Advertisement

हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. इनमें दो यात्रियों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया. बीजेपी विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने बताया कि जिला अस्पताल में समुचित इलाज न होने के चलते लोगों के इलाज में देरी हुई. लखीमपुर खीरी के एसपी संजीव सुमन ने कहा कि हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है. कई लोग घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे की जांच की जा रही है.

बीजेपी विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि हादसे के बाद सीएमओ को फोन किया तो उन्होंने कहा कि मैंने स्टाफ भेज दिया है. हमें पता चला कि वहां से रेफर करके लखीमपुर भेज दिया गया है. इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचा. कुछ लोग प्राइवेट अस्पतालों में चले गए, क्योंकि यहां ट्रेंड एमबीबीएस नहीं हैं. जो जानकार लोग हैं, वह सीधे मोतीपुर ही जाना पसंद करते हैं. जिनको जानकारी नहीं है. हादसा दुर्भाग्यपूर्ण है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »