मास्क पहनने में हुई ढिलाई तो थानाध्यक्ष पर गिरेगी गाज, सभी अधिकारियों को चेकिंग के आदेश

अगर कोई मास्क पहने बगैर मिलता है तो इसकी जिम्मेदारी थानाध्यक्ष की होगी. प्रदेश में कोरोना पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण के लिए सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्धारित नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने के भी निर्देश दिए गए हैं.

Advertisement
मास्क नहीं पहनने पर कटेगा चालान (डेमो तस्वीर) मास्क नहीं पहनने पर कटेगा चालान (डेमो तस्वीर)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 17 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 7:44 AM IST
  • अधिकारियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश
  • नियमों के पालन में हुई ढिलाई तो थानाध्यक्ष की होगी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने मास्क के लिए थानाध्यक्षों की जिम्मेदारी तय की है. साथ ही यह भी कहा है कि अगर कोई मास्क पहने बगैर मिलता है तो इसकी जिम्मेदारी थानाध्यक्ष की होगी. प्रदेश में कोरोना पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण के लिए सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्धारित नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने के भी निर्देश दिए गए हैं.

Advertisement

अपर मुख्य सचिव (गृह) के आदेश के मुताबिक जिन थाना क्षेत्रों में मास्क और सोशल डिस्टेसिंग के निर्धारित नियमों के अनुपालन में ढिलाई पाई जाएगी तो उस क्षेत्र के थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. आदेश में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से खुद सड़क पर उतरने, चेंकिग करने और नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है.

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इस संबंध में कहा कि लोक व्यवस्था भंग करने वाले, उपद्रवी तत्वों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी. गड़बड़ी फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. उपद्रव के दौरान सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने वाले व्यक्तियों से ही वसूली भी की जाएगी. उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण के लिए सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्धारित नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराने के भी निर्देश दिए गए हैं. 

Advertisement

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के विस्तार को रोकने के लिए जिला प्रशासन की निगरानी में उत्तर प्रदेश फायर सर्विस की ओर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है. अब तक विभिन्न जनपदों में हॉटस्पॉट/संभावित हॉटस्पॉट 1069, संवेदनशील स्थल 2403, बाजार स्थल 3690 आवासीय स्थल 7532 अन्य स्थल 13801 कुल 28494 जगहों पर युद्धस्तर पर सैनिटाइजेशन किया गया है. अवस्थी ने यह भी कहा कि इसकी समीक्षा जनपद स्तर के साथ-साथ प्रदेश स्तर पर भी की जा रही है.

अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में करोना संक्रमण के विस्तार को रोकने के लिए अन्य प्रदेशों से आने वाले यात्रियों में कोरोना की जांच के लिए सघन चेकिंग की भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पिछले दिनों प्रदेश के विभिन्न स्टेशनों पर उतरे कुल 1 लाख 51 हजार से अधिक यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई. चेकिंग में संदिग्ध पाए गए 10150 व्यक्तियों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें 281 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »