इटावा में अवध एक्सप्रेस रोककर पास कराई जा रही थी राजधानी, चपेट में आने से 4 यात्रियों की मौत

बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब अवध को लूप लाइन पर खड़ा कर राजधानी को पास कराया जा रहा था. तभी चार लोग राजधानी की चपेट में आ गए.

Advertisement
इटावा में राजधानी की चपेट में आने से हुई 4 लोगों की मौत इटावा में राजधानी की चपेट में आने से हुई 4 लोगों की मौत

aajtak.in

  • इटावा,
  • 10 जून 2019,
  • अपडेटेड 9:39 AM IST

उत्तर प्रदेश के इटावा में बड़ा हादसा हुआ है. राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब अवध एक्सप्रेस को लूप लाइन पर खड़ा कर राजधानी को पास कराया जा रहा था. तभी चार लोग राजधानी की चपेट में आ गए. स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल है.

Advertisement

सोमवार को इटावा के बलरई रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन के किनारे खड़े चार लोगों की डिब्रूगढ़ राजधानी की चपेट में आने से मौत हो गई. चारों मुजफ्फरपुर से बांद्रा जा रही अवध एक्सप्रेस के यात्री थे. अवध एक्सप्रेस को बलरई रेलवे स्टेशन के लूप लाइन पर रोककर कानपुर की ओर से आ रही राजधानी एक्सप्रेस को पास कराया जा रहा था. अवध एक्सप्रेस सुबह करीब साढ़े 6 बजे बलरई स्टेशन पर पहुंची थी. लगभग सात बजे राजधानी एक्सप्रेस आ गई थी.

गर्मी से परेशान होकर रेलवे ट्रैक पर खड़े थे यात्री

गर्मी से परेशान कई यात्री ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक पर खड़े थे. इसी बीच राजधानी एक्सप्रेस वहां से गुजरी. इसकी चपेट में कई यात्री आ गए. चार की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को सैफई और टुंडला के अस्पतालों में भेजा गया है. मृतकों में कौशांबी के जुगराजपुर निवासी जीतू, पिंटू, गोरेलाल और सुरेंग्र कुमार हैं. ये चारों रिश्तेदार बताए जा रहे हैं और अवध एक्सप्रेस से सूरत जा रहे थे.

Advertisement

मौके पर पहुंचे रेलवे के आला अफसर

हादसे की सूचना पाकर जिला प्रशासन और रेलवे के आला-अफसर मौके पर पहुंच गए हैं. कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई है. राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »