यूपी: कोरोना पर एक्शन में योगी सरकार, एक मरीज मिलने पर 20 मकान होंगे सील

कोरोना को लेकर योगी सरकार ने बेहद ही सख्त कदम उठाए हैं. अब कहीं भी यदि कोरोना का एक भी मरीज मिलता है, तो वहां के 20 घरों को सीलकर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया जाएगा. 

Advertisement
कोरोना के लिए UP में जारी हुई नई गाइडलाइन (फोटो-PTI) कोरोना के लिए UP में जारी हुई नई गाइडलाइन (फोटो-PTI)
  •  बिल्डिंगों के लिए जारी किए गए अलग से नियम
  • 14 दिन तक आने-जाने की किसी को नहीं होगी अनुमति
  • मुख्य सचिव ने सभी डीएम और एसएसपी को लिखा पत्र 

उत्तर प्रदेश में जहां वैक्सीनेशन की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, तो वहीं बढ़ते कोरोना केस को रोकना भी सरकार के लिए एक चुनौती है. इस चुनौती को लेकर यूपी सरकार ने कोरोना को लेकर सख्त नियम बनाए हैं. अब यदि कहीं एक भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसके आस पास के 20 घरों को सीलकर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया जाएगा. 

Advertisement

सख्ती से होगा पालन 

यूपी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार ने कड़े नियम बनाए हैं. शहरी इलाकों में कोरोना मरीज मिलने पर तकरीबन 20 मकानों को सील कर दिया जाएगा और उसको कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया जाएगा और अगर एक से अधिक केस मिलते हैं, तो इस पर 60 मकानों का इलाका सील कर दिया जाएगा, जहां पर आवागमन पूरे तरीके से बंद कर दिया जाएगा. वहां के लोगों को 14 दिन तक ऐसी स्थिति में रहना पड़ेगा. 

मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश 

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने आदेश जारी कर सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षक और पुलिस आयुक्त को इस बारे में पत्र लिखकर सूचना दे दी है. मुख्य सचिव ने आदेश जारी करते हुए कहा कि किसी एक घर में कोरोना संक्रमण का मरीज आने पर तकरीबन 20 मकानों को सील कर दिया जाएगा.

Advertisement

हालांकि बिल्डिंग के लिए कुछ अलग नियम बताए हैं, जिसमें एक मरीज अगर किसी अपार्टमेंट में मिलता है तो उस पूरी मंजिल को बंद कर दिया जाएगा. एक से अधिक मरीज मिलने पर ग्रुप हाउसिंग का संबंधित ब्लॉक ही पूरा सील कर दिया जाएगा. 14 दिनों तक एक भी मरीज ना मिलने पर ही कंटेनमेंट जोन को समाप्त किया जा सकेगा. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »