यूपी चुनाव से पहले BJP में पोस्टर वार, स्मृति को बताया बीमार, वरुण गांधी CM उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश में सीएम उम्मीदवार को लेकर बीजेपी में जंग के आसार नजर आ रहे हैं. इलाहाबाद में बीजेपी के युवा कार्यकर्ताओं ने एक विवादित पोस्टर लगाकर वरुण गांधी को सीएम पद का दावेदार घोषित करने की मांग की है.

Advertisement
इलाहाबाद में लगा पोस्टर इलाहाबाद में लगा पोस्टर

सुरभि गुप्ता / अनूप श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 25 मई 2016,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST

यूपी में पोस्टर वार का सिलसिला लगातार जारी है. इलाहाबाद में बीजेपी के युवा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस इलाके के सुभाष चौक पर विवादित पोस्टर लगाकर वरुण को सीएम पद का दावेदार घोषित करने की मांग की है.

यूपी सीएम उम्मीदवार पर घमासान
इस पोस्टर के जरिए केंद्रीय मंत्री को बीमार बताते हुए यूपी के सीएम पद के दावेदारों की रेस से बाहर रखने का संकेत भी दिया जा रहा है. बीजेपी के इस पोस्टर वार से एक बात साफ नजर आ रही है कि आने वाले दिनों में पार्टी में सीएम पद के दावेदारी को लेकर घमासान मचना तय है.

Advertisement

अबकी बार, वरुण गांधी हैं दावेदार
जानकारी के मुताबिक ये पोस्टर बीजेपी के युवा नेता अंकुर गुप्ता और रवि सोनकर के द्वारा जारी किया गया है. इन नेताओं ने लिखा है, 'स्मृति ईरानी हुईं बीमार, उत्तर प्रदेश की यही पुकार, वरुण गांधी अबकी बार'. इसके साथ ही पोस्टर लगाने वाले नेताओं ने नारेबाजी करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से को प्रदेश के सीएम पद का दावेदार घोषित करने की मांग भी की है.


स्मृति से ज्यादा वरुण गांधी हैं लोकप्रिय
इन नेताओं का कहना है कि जीतने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से वरुण गांधी ज्यादा लोकप्रिय युवा नेता हैं. साथ ही चुनाव में जीत मिलने के बाद भी स्मृति ईरानी वरुण के मुकाबले प्रदेश को नहीं चला पाएंगी. इसलिये पार्टी वरुण को अपना सीएम पद का दावेदार बनाए.

Advertisement

12-13 जून की बैठक में उठेगा मुद्दा
बीजेपी में मचे इस पोस्टर वार से यह बात साफ नजर आ रही है कि आने वाले दिनों में पार्टी में सीएम पद के दावेदारी को लेकर घमासान मचना तय है. यूपी सीएम की दावेदारी को लेकर 12-13 जून को इलाहाबाद में होने वाली बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भी यह मुद्दा जोरदार तरीके से उठाए जाने की आशंका है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »