UP विधानसभा में बोले शिवपाल- सपा वाले मेरा साथ ले लेते तो आज सत्ता में होते

उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को बोलते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अगर इधर वाले (विपक्ष) मेरा साथ ले लेते तो आज यह (सपा) सत्ता पक्ष की ओर बैठते और बीजेपी वाले विपक्ष में, मेरे 100 प्रत्याशियों को सपा ने टिकट दिया होता तो आज सत्ता में सपा होती.

Advertisement
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव

विशाल कसौधन

  • लखनऊ,
  • 26 मई 2022,
  • अपडेटेड 4:13 PM IST
  • शिवपाल यादव ने फिर साधा सपा पर निशाना
  • बोले- मेरे प्रत्याशियों को टिकट देते तो सत्ता में होते

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. उत्तर प्रदेश विधानसभा में गुरुवार को बोलते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अगर इधर वाले (विपक्ष) मेरा साथ ले लेते तो आज यह (सपा) सत्ता पक्ष की ओर बैठते और बीजेपी वाले विपक्ष में.

Advertisement

शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा, 'यह सही है कि मैंने प्रसपा बनाई और दो साल पहले 100 प्रत्याशियों का ऐलान भी कर दिया था. अगर इन 100 प्रत्याशियों को सपा ने टिकट दिया होता तो आज सत्ता में सपा होती. नहीं दिया, उसकी वजह से यहां (विपक्ष) बैठे हैं.' शिवपाल ने एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि वह ईमानदार हैं.

फ्री राशन का जिक्र करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने एक कहानी सुनाई और कहा कि आप राशन दीजिए, लेकिन इतना भी राशन मत दीजिए कि वह आलसी हो जाएं और काम-धाम करना छोड़ दें, बुजुर्गों की मदद कीजिए, लेकिन जवानों को आलसी मत बनाओ क्योंकि जब वह आलसी-निकम्मे बन जाएंगे तो इमारत कैसे बनेगा.

नौकरशाही पर बोलते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नौकरशाह आंकड़ों में आपको उलझा देते हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों या विधायकों की जनता के प्रति जवाबदेही होती है, आज किसी जनप्रतिनिधि को थाने में सम्मान मिलता है क्या? तहसीलों में क्या सुनवाई हो रही है? इस समय यूपी के अधिकारी, विधायकों के भी फोन नहीं उठाते हैं.

Advertisement

शिवपाल सिंह यादव ने कहा, 'अगर विधायकों ने किसी की सिफारिश कर दी है, तब भी उससे रिश्वत ले ली जाएगी. इसमें सुधार की जरुरत है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ईमानदार और मेहनती हैं, वह जनप्रतिनिधियों को अपने साथ लेकर चलना चाहते हैं.' जैसे ही शिवपाल ने सीएम योगी की तारीफ की तो बीजेपी विधायक काफी देर तक मेज थप-थपाते रहे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »