राहुल अमेठी से सांसद हैं लेकिन यहां के लिए कुछ नहीं किया : स्मृति ईरानी

स्मृति ने क्षेत्रीय सांसद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाने पर लिया और कहा कि उन्होंने अमेठी के लिए कुछ नहीं किया, जबकि वह पिछले 15 साल से यहां का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. राहुल विकास को लेकर भाजपा की सरकार पर तंज करते हैं लेकिन उन्होंने खुद अपने लोकसभा क्षेत्र मे विकास के काम नहीं किये हैं.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

aajtak.in

  • अमेठी,
  • 05 जनवरी 2019,
  • अपडेटेड 4:34 AM IST

उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या मामले पर सुनवाई की तारीख तय कर दी है.  आगामी 10 जनवरी को उपयुक्त पीठ द्वारा आदेश पारित किये जाने के निर्णय के बीच केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज कांग्रेस पर राम मंदिर मामले की न्यायिक प्रक्रिया में अपने वकीलों के जरिये बाधा डालने का आरोप लगाया.

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक अमेठी के दौरे पर आईं स्मृति ने कहा कि कांग्रेस को राम मंदिर मसले पर अपने वकीलों के जरिए राजनीति नहीं करनी चाहिए. उसके नेता, जो वकील भी हैं, वे अदालत में बाधा डाल रहे हैं. जनता और राम भक्तों को कांग्रेस से पूछना चाहिए कि उसके नेता क्या सिर्फ तीन राज्यों के चुनाव के लिए ही जनेऊ पहने थे.

Advertisement

उनका इशारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं वकील कपिल सिब्बल की ओर था, जिन्होंने शीर्ष अदालत से राम जन्मभूमि/बाबरी मस्जिद मामले की सुनवाई 2019 के आम चुनाव के बाद तय करने का आग्रह किया था.

मालूम हो कि उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि उसके द्वारा गठित एक उपयुक्त पीठ राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि मालिकाना विवाद मामले की सुनवाई की तारीख तय करने के लिए 10 जनवरी को आदेश देगी.

स्मृति ने क्षेत्रीय सांसद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाने पर लिया और कहा कि उन्होंने अमेठी के लिए कुछ नहीं किया, जबकि वह पिछले 15 साल से यहां का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. राहुल विकास को लेकर भाजपा की सरकार पर तंज करते हैं लेकिन उन्होंने खुद अपने लोकसभा क्षेत्र मे विकास के काम नहीं किये हैं. जिसका परिणाम है कि 10 साल तक कांग्रेस नीत संप्रग सरकार होने के बाद भी अमेठी में इलाज की समुचित सुविधा तक उपलब्ध नहीं हो सकी.

Advertisement

राहुल को बार-बार अमेठी आने पर मजबूर कर दिया

केन्द्रीय कपड़ा मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अमेठी में विकास के अनेक काम किए हैं. गांधी परिवार लंबे समय से यहां का प्रतिनिधित्व कर रहा है लेकिन उसने यहां की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया. राहुल अमेठी नहीं आते थे. मैंने 2014 में यहां से चुनाव हारने के बाद कहा था कि मैं उन्हें अमेठी बार बार आने के लिए मजबूर कर दूंगी. उसमें मैं सफल रही.

स्मृति ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्होंने कहा कि मेरे प्रदेश मे बाहरी राज्य के लोगों को नौकरी नहीं मिलेगी तो राहुल कुछ नहीं बोले. उन्हे इस पर देश को जवाब देना चाहिए.

केंद्रीय मंत्री ने अपने दौरे के दौरान अमेठी जिला चिकित्सालय में निःशुल्क सीटी स्कैन सुविधा का उद्घाटन किया. उन्होंने राजेश मसाला फैक्ट्री में आयोजित कार्यक्रम में राघवराम विद्यापीठ की आधारशिला रखी और 5000 गरीबों को कम्बल बांटे. ईरानी ने गरीबों की मदद के लिए राजेश मसाला फैक्ट्री की तरफ से एक करोड़ रुपये का चेक राघव राम सेवा संस्थान को सौंपा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »