आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव जैसे नेता और शिवसेना जैसी पार्टियां उरी हमले को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कस रही है. वहीं बिहार के सीएम और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार मजबूती से पीएम मोदी के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में नीतीश कुमार ने कहा कि इस घटना के लिए किसी को दोष देना मुनासिब नहीं है.
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कार्रवाई कर रही है. आतंकी घटनाओं के खिलाफ सबको मिलकर लड़ना होगा. आतंकी घटनाओं के लिए किसी को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है. आतंक के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई का हम समर्थन करते हैं.
कुशीनगर में भगवान बुद्ध का दर्शन करने के बाद नीतीश ने कहा कि सबको पता है कि आतंकी घटना पूरे देश का मसला है. आतंकी पहले अपना जाल बिछाते हैं फिर कोई न कोई कारनामा करते हैं. उनकी संख्या बहुत ज्यादा नहीं होती है, लेकिन आतंक फैलाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता होती है कि कब-कहां घुसकर कौन सी घटना को अंजाम दे दें. इसके लिए किसी को दोष देना मुनासिब नहीं है. आतंकवाद के खिलाफ देश के सब लोगों को .
उरी हमले के तुरंत बाद ही लालू यादव ने पीएम मोदी पर ये कहकर हमला बोला था कि मोदी का 56 इंच का सीना सिकुड़ रहा है. के बाद अब शिवसेना ने भी मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया था. इस नाजुक घड़ी में पीएम मोदी को अपने पुराने साथी नीतीश कुमार का साथ मिला है.
केशव कुमार / कुमार अभिषेक