Sawan 2022: 'योगी आपके पास में, मोदी आपके साथ में', कांवड़ियों की पहली पसंद बनी केसरिया Tshirt

दो साल बाद सावन से पहले प्रयागराज की दुकानों में एक बार फिर पहले जैसी रौनक दिखाई देने लगी है. शिव भक्त बाजारों में सामान खरीदने पहुंच रहे हैं. लेकिन इस बार भक्तों की पहली पसंद केसरिया Tshirt बनी हुई है, जिसमें योगी-मोदी की तस्वीर बनी हुई है. इस Tshirt की मार्केट में खूब डिमांड है.

Advertisement
योगी-मोदी Tshirts की बढ़ी डिमांड. योगी-मोदी Tshirts की बढ़ी डिमांड.

आनंद राज

  • प्रयागराज,
  • 12 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 12:02 PM IST
  • सावन से पहले खरीददारी करने पहुंच रहे शिव भक्त
  • योगी-मोदी की Tshirt बनी भक्तों की पहली पसंद

उत्तर प्रदेश में दो साल बाद सावन की धूम सड़कों पर नजर आएगी. दरअसल, कोरोना महामारी के चलते कांवड़ यात्रा नहीं निकल पा रही थी. लेकिन कोविड-19 की बंदिशें अब खत्म हो चुकी हैं. इस बार शिव भक्त कांवड़ लेकर जलाभिषेक करने निकल सकेंगे. भले ही इस बार सावन 14 जुलाई से शुरू हो रहा हो लेकिन सावन की धूम बाजारों में नजर आने लगी है. खासकर बाजारों में आईं योगी-मोदी की केसरिया Tshirts कांवड़ियों को खूब रास आ रही हैं.

Advertisement

प्रयागराज के दारागंज की दुकानों पर सावन के महीने से संबंधित सामान के साथ कपड़े भी मिल रहे हैं. इन सबके बीच सावन के महीने में शिव भक्तों को केसरिया रंग खूब रास आता है. इस बार मार्केट में केसरिया रंग की Tshirts में योगी-मोदी की तस्वीरें भी देखने को मिल रही हैं. ये Tshirts शिव भक्तों को इतनी पसंद आ रही हैं कि हाथों-हाथ इनकी सेल हो रही है.

सावन में योगी और मोदी Tshirt की बढ़ी डिमांड
योगी-मोदी की Tshirts को खरीदने के लिए लोग लाइन तक लगाकर खड़े हो रहे हैं. जब स्टॉक खत्म हो रहा है तो Tshirts को दोबारा मंगवाया जा रहा है. दुकानदारों ने बताया कि सबसे ज्यादा बिक्री योगी-मोदी Tshirts की ही हो रही है.

क्या खास बात है इन Tshirts की?
ये Tshirts केसरिया रंग की हैं. इन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें बनी हुई हैं. साथ ही एक स्लोगन भी लिखा है 'योगी आपके पास में, मोदी आपके साथ में'. दारागंज के दुकानदार आनंद के मुताबिक, पिछले 2 सालों से सावन में हमारी दुकानों पर सन्नाटा था. लेकिन इस बार कोविड-19 की बंदिशें समाप्त होने के बाद बाजारों में पहले जैसी रौनक वापस लौटी है. लोग योगी-मोदी की केसरिया Tshirts को खरीदना पसंद कर रहे हैं. सिर्फ अपने ही लिए नहीं, बल्कि दोस्तों और परिवार वालों के लिए भी शिव भक्त Tshirts खरीद रहे हैं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »