साक्षी महाराज बोले- यूपी में BJP से कोई अति पिछड़ा वर्ग का नेता हो CM प्रत्याशी

'आज तक' से बातचीत में साक्षी महाराज ने कहा, 'कौन-कौन के चक्कर में मैं नहीं पड़ता. पहले तो मेरा व्यक्ति‍गत विचार है. मैं अपने विचार पार्टी पर थोप नहीं सकता.'

Advertisement
उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज

स्‍वपनल सोनल / अनूप श्रीवास्तव

  • एटा,
  • 28 मई 2016,
  • अपडेटेड 7:21 AM IST

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने पार्टी के सीएम उम्मीदवार को लेकर अपनी राय जाहिर की है. उन्होंने शनिवार को कहा कि बीजेपी को राज्य में किसी अति पिछड़ा वर्ग के नेता को सीएम प्रत्याशी बनाना चाहिए. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर पार्टी किसी डंडे को भी प्रत्याशी बनाए तो वह उसे जिताने में पूरी ताकत झोंक देंगे.

Advertisement

'मैं अपने विचार पार्टी पर नहीं थोपता'
'आज तक' से बातचीत में ने कहा, 'कौन-कौन के चक्कर में मैं नहीं पड़ता. पहले तो मेरा व्यक्ति‍गत विचार है. मैं अपने विचार पार्टी पर थोप नहीं सकता. केवल मैंने एक आवाज उठाई है, जब कल्याण सिंह यहां थे तब 65 लोकसभा हम जीत के आए. तो मेरा व्यक्ति‍गत विचार है अति पिछड़ा वर्ग से मुख्यमंत्री पद का दावेदार होना चाहिए.'

...तो होगा ज्यादा नुकसान
ने आगे कहा, 'एक तरफ तो दलित चेहरा मायावती हैं. एक तरफ ओबीसी का चेहरा अखिलेश यादव हैं. ऐसे में अगर हम अति पिछड़ी जाति का कोई चेहरा लेकर नहीं आते हैं तो हमारा नुकसान होने की ज्यादा संभावना है. इसीलिए मैंने ये प्रस्ताव रखा है. मैं यह जानता हूं कि पार्टी का जो आदेश होगा. पार्टी लकड़ी को भी खड़ा करेगी. डंडे को भी खड़ा करेगी तो साक्षी महाराज उस डंडे को भी भारी बहुमत से जिताने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »