कैराना भेजी गई संतों की टीम ने CM अखिलेश को सौंपी रिपोर्ट, कहा- यूपी का माहौल खराब करने की थी साजिश

कैराना मामले में कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने जांच दल बनाया था. इस जांच दल में 5 संत शामिल थे जिन्होंने कैराना की हकीकत को समझने का दावा किया है.इस जांच दल में प्रमोद कृष्णन, चक्रपाणि जी महाराज, देवानंद गिरी, स्वामी चिरमयानंद और स्वामी कल्याण दिव्य शामिल थे.

Advertisement

प्रियंका झा / अभिषेक रस्तोगी

  • लखनऊ,
  • 24 जून 2016,
  • अपडेटेड 2:12 AM IST

उत्तर प्रदेश के कैराना में पलायन के मामले की जांच के लिए सरकार द्वारा भेजी गई संतों की टीम ने जांच रिपोर्ट को सौंप दी है. जांच करने गई टीम का कहना है कि उत्तर प्रदेश के माहौल को खराब करने की साजिश की जा रही थी.

कैराना मामले में कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने जांच दल बनाया था. इस जांच दल में 5 संत शामिल थे जिन्होंने कैराना की हकीकत को समझने का दावा किया है.इस जांच दल में प्रमोद कृष्णन, चक्रपाणि जी महाराज, देवानंद गिरी, स्वामी चिरमयानंद और स्वामी कल्याण दिव्य शामिल थे. इनको जांच के लिए शामली के कैराना भेजा गया था. जांच दल गुरुवार को वापस लौट के आ गया है.

Advertisement

प्रमोद कृष्णन ने गुरुवार को सीएम अखिलेश को जांच की रिपोर्ट सौंपी हैं. उन्होंने कहा कि ये रिपोर्ट गोपनीय है इसलिए वो इसके बारे में कुछ नहीं बता सकते. हालांकि उन्होंने कहा कि कैराना में उन्होंने के लोगों से बात की, मंदिर के पुजारियों से बात की. प्रमोद कृष्णन ने कहा कि हमें प्रथम दृष्टया लगता है की कैराना माहौल खराब करने की साजिश की जा रही थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »