योगी आदित्यनाथ की 'रामधुन', कहा- अयोध्या में मंदिर बनकर रहेगा

बीजेपी के सांसद योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर दोहराया कि अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा. उन्होंने कहा कि यूपी की जनता उनके साथ है और उनकी आत्मा गोरखपुर में बसती है. 'आज तक' के खास कार्यक्रम 'पंचायत आज तक' में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें मंत्रीपद की चाहत नहीं है.

Advertisement
योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ

अमित कुमार दुबे

  • लखनऊ,
  • 25 जून 2016,
  • अपडेटेड 9:14 AM IST

बीजेपी के सांसद योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर दोहराया कि अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा. उन्होंने कहा कि यूपी की जनता उनके साथ है और उनकी आत्मा गोरखपुर में बसती है. 'आज तक' के खास कार्यक्रम 'पंचायत आज तक' में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें मंत्रीपद की चाहत नहीं है.

1. अयोध्या में राम मंदिर बन कर रहेगा.
2. राम मंदिर बनाने के लिए कोई समय सीमा तय ना करें.
3. गोरखपुर केवल एक जिला नहीं है, पांच करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करता है.
4. यूपी का चेहरा बनने की चाहत नहीं, , मंदिर बने हार्दिक अभिलाषा है.
5. पार्टी में जहां हूं, सुरक्षित हूं.
6. गोरखपुर मेरी आत्मा है.
7. मोदी जी की सरकार आने के बाद देश का विकास हो रहा है, सुरक्षा बढ़ी है, दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है.
8. मैं देश के किसी की किसी भी सीट से चुनाव जीत सकता हूं.
9. हिंदूत्व न उग्र है ना ही नरम. हिंदूत्व ही विपरीत परिस्थितियों में हर धर्म, संप्रदाय के लोगों को भारत में जगह दिया.
10. निष्पक्ष चुनाव हो तो ओवैसी की जमानत जब्त हो जाएगी.
11. हैदराबाद से चुनाव लड़कर जीत सकता हूं.
12. नागरिक के रूप में को प्रकट करना गलत नहीं.
13. देश संविधान से चलेगा शरीयत से नहीं.
14. मैं सीट नहीं बदला हूं और हर बार मेरे वोट का प्रतिशत बढ़ा है. जनता मेरे साथ है.
15. राम जन्मभूमि की मांग मैं धार्मिक स्वतंत्रता के तहत करता हूं.
16. भगवान राम के लाखों मंदिर होंगे, वो जन्म भूमि का मंदिर है.
17. मैं राम मंदिर के निर्माण की बात , जेरुसलम में नहीं कर रहा हूं.
18. अयोध्या में किसी भी प्रकार की टकराव नहीं है, बातचीत से इसका समाधान हो सकता है.
19. देश के संविधान के दायरे में रह कर मैं इसका समाधान चाहता हूं.
20. भारत के संविधान और प्रतीकों का सम्मान नहीं कर सकता तो विदेशी आतंकी की बात करता हो तो तुलना तो करेंगे.
21. लव जेहाद की छूट संविधान भी नहीं देता.
22. मैं सर्वकल्याण की बात करता हूं.
23. बीजेपी में मेरी बात फिट नहीं होती तो क्या पांच बार सांसद बनता क्या?
24. भारत की मूल विचारधारा और बीजेपी के आदर्शों से जुड़ा हूं.

Advertisement

मौर्य का सपा सरकार पर पलटवार
इसके अलावा आज तक के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कैराना मामले में यूपी सरकार ने निष्पक्ष जांच नहीं कराई. खौफ की वजह से वहां से लोगों का पलायन हुआ है. सपा सरकार की संरक्षण की वजहों से गुंडों का कैराना में हौसला बढ़ा. उन्होंने कहा कि बीजेपी माहौल बिगाड़ने का काम नहीं कर ही है, पार्टी लोगों की सुरक्षा में खड़ी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »