यूपी में 6 सितंबर से महायात्रा करेंगे राहुल गांधी, किसानों-कामगारों से होगा संवाद

कांग्रेस ने 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव पूरे दमखम से साथ लड़ने की रणनीति तैयार की है. सोनिया गांधी के वाराणसी रोड शो की सफलता के बाद अब राहुल गांधी भी यूपी में पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में कूद रहे हैं.

Advertisement
राहुल गांधी राहुल गांधी

लव रघुवंशी / कुमार विक्रांत

  • नई दिल्ली,
  • 29 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 8:10 AM IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 6 सितंबर से यूपी के चुनावी महासमर में उतरेंगे. कांग्रेस ने राहुल की इस यूपी यात्रा को महायात्रा का नाम दिया है. तकरीबन एक महीने चलने वाली इस यात्रा में राहुल छोटी सभाएं और रोड शो करेंगे. कांग्रेस ने साफ किया कि राहुल कोई बड़ी रैली नहीं करेंगे और यात्रा के दौरान जनता से सीधा संवाद करेंगे. हालांकि राहुल की बहन प्रियंका गांधी कब यूपी के मैदान में उतरेंगी इस बाबत कांग्रेस ने अब भी चुप्पी साध रखी है.

Advertisement

कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
कांग्रेस ने 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव पूरे दमखम से साथ लड़ने की रणनीति तैयार की है. सोनिया गांधी के वाराणसी रोड शो की सफलता के बाद अब भी यूपी में पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में कूद रहे हैं. ने अपने कार्यकर्ताओं और वोटरों में जोश भरने के लिए पार्टी के युवराज राहुल गांधी को मैदान-ए-जंग में उतारने का ऐलान कर दिया है. 27 साल बेहाल के नारे के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबव्बर और मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित के नेतृत्व में पहले से ही 2 यात्राएं चल रही हैं. राहुल की ये यात्रा उनसे अलग होंगी.

किसान, कामगारों और नौजवानों से मिलेंगे
कांग्रेस के प्लान के मुताबिक राहुल महायात्रा के दौरान 2500 किलोमीटर का सफर तय करेंगे, जिसकी शुरुआत 6 सितंबर को देवरिया जिले के रुद्रपुर से होगी. यात्रा के दौरान वो 55 लोकसभा और 223 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेंगे. 39 जिलों से होकर निकलने वाली यात्रा में राहुल 21 जिलों में छोटी रैलियां और गांवों में खाट बैठक भी करेंगे. रोड शो में राहुल किसानों, कामगारों और नौजवानों पर फोकस करेंगे. कोई बड़ी जनसभा नहीं करेंगे.

Advertisement

अयोध्या में रामलला के दर्शन कर सकते हैं राहुल
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी को महायात्रा के दौरान अयोध्या ले जाने की तैयारी भी हो रही है. कांग्रेस के एक धड़े का मानना है कि राहुल के रामलला का दर्शन करने से वोटरों में अच्छा संदेश जाएगा. लेकिन कुछ नेताओं की विपरीत राय की वजह से इस पर फैसला होना अभी बाकी है. राहुल की यात्रा के बेहतर मीडिया प्रबंधन के लिए कांग्रेस ने तीन मीडिया प्रभारी भी नियुक्त किए हैं. ये नेता है पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, राजीव शुक्ला और पूर्व प्रवक्ता मीम अफजल.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »