मोदी बोले- अखिलेश डरे हुए हैं, इसलिए कांग्रेस की डूबती नाव में सवार हो गए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के गाजियाबाद में बुधवार को चुनावी रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अखिलेश सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि ये चुनाव यूपी में विकास का 14 साल का बनवास खत्म करेगा. पीएम मोदी ने यूपी के लोगों से अपील की कि अपनी किस्मत बदलने के लिए इस बार वोट करें.

Advertisement
गाजियाबाद की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गाजियाबाद की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

संदीप कुमार सिंह / हिमांशु मिश्रा / विवेक शुक्ला

  • गाजियाबाद,
  • 08 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 9:53 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के गाजियाबाद में बुधवार को चुनावी रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अखिलेश सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि ये चुनाव यूपी में विकास का 14 साल का बनवास खत्म करेगा. पीएम मोदी ने यूपी के लोगों से अपील की कि अपनी किस्मत बदलने के लिए इस बार वोट करें. पीएम मोदी ने कहा कि अखिलेश डरे हुए हैं तभी कांग्रेस की डूबती नाव में सवार हो गए.

Advertisement

व्यापारियों को काम के मिलेंगे मौके
पीएम मोदी ने कहा कि छोटे व्यापारियों को यहां दबाया जाता है. उनपर केस दर्ज कराया जाता है. मैं व्यापारियों को विश्वास दिलाता हुं कि हमारी सरकार में उन्हें काम का और ज़्यादा मौक़ा दिया जाएगा. यहां एक अफ़सर था. मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव उसके ख़िलाफ़ नारे लगाते थे लेकिन सरकार बनते ही उसको गले लगा लिया लेकिन ये मोदी जी की सरकार हैं कि वो जेल में है.

अखिलेश आज तो इतने डरे हुए है कि जो मिलता है उसे गले लगा लेते हैं नहीं तो कोई डूबती हुई नाव में सवार होता है क्या है? कांग्रेस तो डूबती नाव है. हमारी सरकार बनते ही भूमाफ़ियाओं के ख़िलाफ़ एसआईटी बनाई जाएगी.

गाजियाबाद की रैली में पीएम मोदी ने कही ये बातें-

-यूपी में अखिलेश सरकार पूरी तरह विफल
-प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं
-अखिलेश सरकार 5 साल के काम का हिसाब दें
-सपा ने गुंडों को पाल कर रखा है
-यूपी में बेटियां डर से स्कूल नहीं जातीं
-कुछ दलों ने यूपी की राजनीति को जाति के जहर से भर दिया है
-ये चुनाव विधायक बनाने के साथ साथ 14 साल से रुके हुए विकास को रफ़्तार देने के लिए है
-इस चुनाव में 5 साल का हिसाब देना चाहिए लेकिन अखिलेश उत्तर प्रदेश में ही जवाब नहीं दे रहे हैं तो उत्तम प्रदेश कैसे बनाएंगे

Advertisement

-वो हम से पूछते हैं कि आपने क्या किया. हमारा समय आएगा तो हम जवाब देंगे लेकिन अभी तो आपको जवाब देना पड़ेगा.
-मुझे लगता था की अखिलेश यादव पढ़ा लिखा लड़का है ये विकास करेगा लेकिन अखिलेश यूपी को बर्बाद कर देगा.
-आज यूपी में शाम को कोई भी लड़की अकेले घर से बाहर नहीं निकल सकती है.
-इनको कानून व्यवस्था की कोई चिंता नहीं है. क्योंकि इन्होंने अपने नेताओं के इलाके बांट रखे हैं
-यहां पर लोगों को जॉब क्यों नहीं मिलती है क्योंकि उन्होंने गवर्नन्स को जातिवाद के आधार पर बांट रखा हैं.
-हमारी सरकार बनते ही नौकरियों में जो घोटाला हुआ उसकी जांच की जाएगी और जिसका जो अधिकार उसे दिया जाएगा.
-किसी को तो करप्शन के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए या नहीं. मैं दिल्ली में करप्शन के खिलाफ आवाज उठाउंगा तो यहां पर करप्शन वाली सरकार को बदलाना चाहिए या नहीं. इस तरह की करप्ट सरकारों को झटका देना चाहिए.

'गरीबों के लिए यूपी सरकार ने कुछ नहीं किया'
पीएम मोदी ने यूपी की अखिलेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां की सरकार से हमने कहा कि लोगों को सस्ते अनाज मिले. इसके लिए 750 करोड़ रुपये भी दिए लेकिन हमने उनसे ग़रीब लोगों की सूची मांगी उन्होंने दी ही नहीं. पता है क्यों नहीं दी उन्होंने देखा किसने हमें वोट दिया अगर नहीं दिया तो भूखा ही छोड़ दिया.

Advertisement

अलीगढ़ में हुई रैली में पीएम ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जम कर हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि जब आंधी तेज होती है तो छोटी उम्र का इंसान भी उस आंधी में टिक नहीं पाता है वो भी सहारा ढूंढता है. अभी बीजेपी की आंधी है और अखिलेश सहारा ढूंढ रहे हैं. लोगों से सहारा मांग रहे हैं. इस चिंता में और लोगों को पकड़ने में लगे हैं कि बीजेपी की आंधी में कहीं वो उड़ न जाएं.

पिछले दिनों पीएम मोदी ने मेरठ में परिवर्तन रैली करके यूपी में अपने चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया था. उस रैली में वह सपा-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर बरसे थे. पश्चिमी यूपी में पहले दो चरणों 11 और 15 फरवरी को चुनाव होने जा रहे हैं. पहले चरण के मतदान में मेरठ-सहारनपुर मंडल की आठ जिलों की 73 सीटों पर वोटिंग होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »