पैसा लेकर टिकट न देने पर मायावती के खिलाफ दायर हुई याचिका

अभी तक तो बहुजन समाज पार्टी के नेता मायावती पर टिकटों की बिक्री का आरोप लगा रहे थे और एक के बाद एक पार्टी से किनारा भी कर रहे थे, लेकिन अब इसी बात को लेके यूपी के झांसी में मायावती के खिलाफ याचिका दायर की गई है.

Advertisement
मायावती मायावती

अभिषेक रस्तोगी / अमित रायकवार

  • झांसी ,
  • 10 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:09 PM IST

अभी तक तो बहुजन समाज पार्टी के नेता मायावती पर टिकटों की बिक्री का आरोप लगा रहे थे और एक के बाद एक पार्टी से किनारा भी कर रहे थे, लेकिन अब इसी बात को लेके यूपी के झांसी में मायावती के खिलाफ याचिका दायर की गई है. जिसमें वादी ने कहा है कि मायावती ने उसको टिकट देने के लिए 43 लाख रुपये लिए थे. लेकिन अब तक न तो मायावती ने टिकट दिया और न ही रुपये वापस किए हैं.

Advertisement

झांसी जेल में बंद हैं सरदार सिंह गुर्जर
झांसी जेल में बंद ने अपने वकील के माध्यम से कोर्ट में मायावती के खिलाफ एक याचिका दायर करवाई है. इस याचिका में कहा गया है कि 17 अक्तूबर 2006 में झांसी आई थी. इस दौरान झांसी की गरौठा. समथर विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी तय करने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को बुलाया था, और मुझे उम्मीदवार बनाते हुए टिकट के एवज में पार्टी फंड के लिए 50 लाख रुपये जमा करने की मांग की थी और सरदार सिंह गुर्जर ने खेती की फसल बेचकर मायावती को 43 लाख रुपये दिए थे.

मायावती ने टिकट देने से किया इंकार
इसके बाद सरदार से चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा गया था लेकिन बाद में उसके बजाये टिकट किसी और को दे दिया गया था. पैसे वापस मांगने पर 2012 में टिकट देने का दिया गया था. 2012 में जब सरदार ने दुबारा टिकट मांगा तो मायावती ने टिकट देने और रुपये वापस करने से मना कर दिया. इसी को लेके सरदार सिंह गुर्जर के वकील ने झांसी एडीजे दितीय की कोर्ट में याचिका दायर की है. जिसकी सुनवाई 12 सितंबर को होगी आपको बता दे सरदार सिंह गुर्जर डकैती, हत्या, जैसे कई संगीन अपराधों के मामले में जेल में बंद है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »