अखिलेश यादव बोले- पैसा काला नहीं होता, लेनदेन काला होता है

यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने कहा कि मैं चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. वो लोग डरें जिन्होंने लोगों को परेशान किया है. मैं चाहता हूं कि निष्पक्ष चुनाव हो लेकिन देखना ये है कि चुनाव कितना फेयर होता है. उन्होंने ये भी कहा कि देखना है कि हमारे डीजीपी रहते हैं या हटा दिए जाते हैं.

Advertisement
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 10 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:32 PM IST

नोटबंदी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी से देश की जनता कैश के लिए काफी परेशान है. लोगों तक पैसा पहुंचने में अभी काफी वक्त लगेगा. पर जहां एक तरफ पीएम मोदी कह रहे हैं कि नोटबंदी का फैसला कालेधन पर लगाम लगाने के लिए किया गया है वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि पैसा काला नहीं होता. पैसे का लेनदेन काला होता है.

Advertisement

डिजिटल इंडिया पर उन्होंने कहा कि लोग आज डिजिटल इंडिया की बात कर कर रहे हैं लेकिन सबसे पहले हमने इसकी शुरुआत की. जब हमने लेपटॉप बांटे तब किसी ने सोचा भी नहीं था.

ने शनिवार को लखनऊ में आईपीएस अधिकारियों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने चुनाव और नोटबंदी पर कई बातें कहीं. यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने कहा कि मैं चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. वो लोग डरें जिन्होंने लोगों को परेशान किया है. मैं चाहता हूं कि निष्पक्ष चुनाव हो लेकिन देखना ये है कि चुनाव कितना फेयर होता है. उन्होंने ये भी कहा कि देखना है कि हमारे डीजीपी रहते हैं या हटा दिए जाते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »