UP के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजा‍पति ने कहा- मायावती को क्या पता बच्चे पैदा करने का दर्द

हमीरपुर जिले में खनिज कार्यालय का उद्घाटन करने आए यूपी के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने कहा, 'मायावती क्या जाने महिलाओं का दर्द. इस दर्द को वो ही महिलाएं जानती हैं, जिनको बच्चे पैदा होते हैं.'

Advertisement

रोहित गुप्ता

  • हमीरपुर,
  • 26 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 2:45 PM IST

अख‍िलेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसको लेकर बवाल हो सकता है.

हमीरपुर जिले में खनिज कार्यालय का उद्घाटन करने आए यूपी के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति ने कहा, ' क्या जाने महिलाओं का दर्द. इस दर्द को वो ही महिलाएं जानती हैं, जिनको बच्चे पैदा होते हैं.' प्रजापति ने यह बयान बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिया.

Advertisement

प्रजापति ने कहा, 'मायावती से पूछो कभी उन्होंने किसी बच्चे के दर्द को जाना. जिसे कभी दर्द न हुआ हो, वो दर्द क्या जानें. जब मां बच्चे को जन्म देती है, वो दर्द मायावती नहीं पहचानती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »