बिकरु कांड में शहीद सीओ की बेटी यूपी पुलिस में बनीं OSD

बांदा शहर के महाराणा प्रताप चौक में पुलिस लाइन की तरफ जाने वाली रोड में शहीद सीओ का मकान है. जहां उनके दोनों छोटे भाई और उनका परिवार रहता है. मकान के गेट पर आज भी शहीद सीओ के नाम की तख्ती उसी शान से लगी हुई है.

Advertisement
वैष्णवी मिश्रा बनीं OSD वैष्णवी मिश्रा बनीं OSD

aajtak.in

  • बांदा,
  • 31 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 8:27 AM IST
  • देवेंद्र मिश्र की बड़ी बेटी ने ज्वाइन की यूपी पुलिस
  • पुलिस डिपार्टमेंट में OSD का पद संभालेंगी
  • मृतक आश्रित कोटे से हुआ उनका चयन

बिकरु कांड के शहीद सीओ देवेंद्र मिश्र की बड़ी बेटी वैष्णवी ने यूपी पुलिस ज्वाइन किया है. वैष्णवी, मूल रूप से यूपी के बांदा की रहने वाली है. हाल ही में विभाग में उनका चयन किया गया है. उनका चयन विकास दुबे कांड में शहीद पिता के मृतक आश्रित कोटे से विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के पद पर हुआ है. बेटी के पुलिस की वर्दी पहनने के बाद पूरे परिवार में ख़ुशी का माहौल है. बांदा में रह रहा परिवार शहीद सीओ देवेंद्र मिश्रा का वही रुतबा अब उनकी बेटी में देख रहा है. 

Advertisement

बांदा शहर के महाराणा प्रताप चौक में पुलिस लाइन की तरफ जाने वाली रोड में शहीद सीओ का मकान है. जहां उनके दोनों छोटे भाई और उनका परिवार रहता है. मकान के गेट पर आज भी शहीद सीओ के नाम की तख्ती उसी शान से लगी हुई है. शहीद सीओ की दो बेटियां हैं, जिनमें से बड़ी बेटी वैष्णवी का सिलेक्शन OSD के रूप में हुआ है. वह नीट एग्जाम भी क्वालीफाई कर चुकी हैं. जबकि छोटी बेटी वैशाली अभी कानपुर से बीएससी की पढ़ाई कर रही है.

और पढ़ें- BSP का ब्राह्मण कार्डः गैंगस्टर विकास दुबे के भतीजे की पत्नी खुशी का केस लड़ेगी बसपा

शहीद सीओ के छोटे भाई राजीव मिश्र ने बताया कि भैया अपनी बड़ी बेटी को डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन उनकी मौत के बाद उनकी बेटी ने उनके ही नक्शे कदम पर आगे बढ़ने की ठानी. अब उसका चयन विशेष कार्य अधिकारी (OSD) के पद पर पुलिस विभाग में हुआ है, जिससे हम सब बहुत खुश हैं. 

Advertisement

वैष्णवी की चाची पुष्पा ने बताया कि बीते 13 जुलाई को उसने डीजीपी ऑफिस में ज्वाइन किया था. जहां से उसकी तैनाती कानपुर कर दी गयी है. वहां पहले से हमारा परिवार रहता है. शहीद सीओ की पत्नी और उनके बच्चे अक्सर त्योहारों और विशेष कार्यक्रमों में बांदा आते रहते हैं. वैष्णवी नीट का एग्ज़ाम भी क्वालिफ़ाई कर चुकी हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »