उत्तर प्रदेश सरकार ने जया प्रदा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए यूपी फिल्म विकास परिषद् का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है. दरअसल अमर सिंह ने बीते दिनों पार्टी में अपमानित महसूस किए जाने और इस्तीफा देने की बात तक कही थी.
कुछ दिन पहले अमर सिंह ने कहा था कि पार्टी में उनका अपमान हुआ है ऐसे में वो राज्यसभा की सदस्यता छोड़ देंगे, जिसके बाद माना जा रहा है कि मुलायम के खास के जख्मों पर मरहम लगाते हुए सीएम अखिलेश ने उनकी करीबी मानी जाने वाली जया प्रदा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए का वाईस प्रेसिडेंट बनाया है.
अमर सिंह ने कहा था कि उनको शिकायत है कि मुख्यमंत्री अखिलेश उनको समय नहीं देते हैं मिलते नहीं हैं और बात करना भी पसंद नहीं करते हैं. अमर अखिलेश से को लेकर बात करना चाहते थे इसके बाद ही उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने की बात भी कही थी.
अभिषेक रस्तोगी