यूपी: प्रदेश भर में मना CM योगी का जन्मदिन, हिन्दू युवा वाहिनी ने काशी में किया दुग्धाभिषेक

CM योगी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, समेत कई बड़े नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं. इस मौके पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी से फोन पर भी बात की.

Advertisement
CM योगी का जन्मदिन मनाते युवा वाहिनी के कार्यकर्ता CM योगी का जन्मदिन मनाते युवा वाहिनी के कार्यकर्ता

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • लखनऊ ,
  • 06 जून 2021,
  • अपडेटेड 1:22 AM IST
  • प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन
  • हिन्दू युवा वाहिनी ने काशी में भगवान को चढ़ाया दूध
  • पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने लगाया पेड़

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने शुभकामनाएं दी.

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी से फोन पर बात की राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, समेत कई बड़े नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. इस मौके पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी से फोन पर भी बात की.

Advertisement

धर्म की नगरी काशी में भी सीएम योगी का जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गोरक्षनाथ मंदिर में जाकर CM योगी की लंबी उम्र की कामना की. उनके समर्थकों ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक भी किया.

UP: बांध मरम्मत में हो रही थी धांधली, सिंचाई मंत्री ने मौके पर ही ठेकेदार को किया ब्लैकलिस्ट

आपको बता दें कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस भी है. इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने 5 कालीदास आवास पर वृक्षारोपण भी किया.
सीएम के मुख्यसचिव आर के तिवारी समेत अन्य अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे. CM योगी ने प्रदेशवासियों को पर्यावरण दिवस की बधाई भी है. पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए उन्होंने कहा है ''प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आइए, इस अवसर पर हम सभी अपने वातावरण को स्वच्छ रखने, वृक्षों एवं जल स्रोतों के संरक्षण हेतु संकल्पित हों.''

Advertisement

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी CM योगी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा है- प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित, हिन्दू हृदय सम्राट, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पूज्य महंत श्री जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनायें. बाबा गोरक्षनाथ आपको स्वस्थ और दीर्घायु रखें.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »