वाराणसी: प्रधान पद के प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद में पुराने साथी ने दिया वारदात को अंजाम

पुलिस ने बताया कि मृतक विजेंद्र यादव और हत्यारोपी अनिल यादव दोनों ही बड़ागांव थाने के हिस्ट्रीशीटर भी हैं. एक जमीन को लेकर दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई. 

Advertisement
प्रधान प्रत्याशी की हत्या प्रधान प्रत्याशी की हत्या

रोशन जायसवाल

  • वाराणसी ,
  • 11 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST
  • वाराणसी में प्रधान पद के प्रत्याशी की हत्या
  • पुराने साथी ने दिया वारदात को अंजाम
  • जमीनी विवाद में की गई हत्या

वाराणसी में प्रधान पद के प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामला वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र के इंदरपुर गांव का है, जहां के पूर्व प्रधान और इस बार फिर से पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे 45 वर्षीय विजेंद्र यादव उर्फ पप्पू की बीती रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. 

वाराणसी एसएसपी ग्रामीण ने बताया कि हत्या के पीछे वजह चुनावी रंजिश नहीं बल्कि जमीनी विवाद था. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतक का पुराना साथी और मौजूदा समय में जमीनी विवाद को लेकर अदावत रखने वाला अनिल यादव है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मृतक विजेंद्र यादव और हत्यारोपी अनिल यादव दोनों ही बड़ागांव थाने के हिस्ट्रीशीटर भी हैं. एक जमीन को लेकर दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई. 

पुलिस ने बताया कि विजेंद्र जब अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी सैरा गांव के पास घात लगाए बदमाशों ने उनको गोली मार दी और भाग निकले. इसके तुरंत बाद ही उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया लेकिन वहां विजेंद्र यादव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

आपको बता दें कि 26 मार्च के दिन यूपी में चुनावी अधिसूचना जारी कर दी गई है. इस चुनावी अधिसूचना के मुताबिक यूपी में कुल 4 चरणों में मतदान होंगे. ये मतदान 15 अप्रैल, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को संपन्न होंगे. इसके बाद 2 मई के दिन वोटों को गिनती की जाएगी.

Advertisement

अधिसूचना के मुताबिक 3 अप्रैल से पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. वहीं दूसरे चरण के चुनावों के लिए 7 अप्रैल से 8 अप्रैल तक नामांकन किया जाएगा. तीसरे चरण में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक नामांकन किया जाएगा. वहीं चौथे चरण में 17 अप्रैल से 18 अप्रैल तक नामांकन किया जाएगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »