मायावती को लगा झटका, बीजेपी में शामिल हुए बसपा के पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक

मायावती के करीबी माने जाने वाले बसपा के पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए. पाठक पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए.

Advertisement
ब्रजेश पाठक पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए ब्रजेश पाठक पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए

रोहित गुप्ता / अशोक सिंघल

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 8:04 AM IST

बसपा के एक और नेता और पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक ने सोमवार को बीजेपी का दामन थाम लिया. ब्रजेश पाठक दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा भी मौजूद थे.

पाठक ने बीजेपी में शामिल होते ही की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी सरकार विकास के एजेंडे को आगे लेकर चल रही है. उनका कहना है कि मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर ही वो बीजेपी में आए हैं और 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को जितवाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे और विकास के मुद्दे पर वोट मांगेंगे. पाठक ने कहा कि इस वक्त उत्तर प्रदेश की राजनीति में भाई भतीजावाद और गुंडागर्दी का बोल बाला है. हालत ठीक नहीं है. इसलिए मुझे लगा कि यही सही समय है, जब मुझे बसपा छोड़ चाहिए.

Advertisement

ब्रजेश पाठक को पहले ही पार्टी से निकाला जा चुका था: बसपा
उधर बसपा ने बयान जारी कर कहा कि उन्होंने ब्रजेश पाठक को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से पहले ही निकाल दिया था. पाठक बसपा में एक ब्राह्मण चेहरे के तौर पर देखे जाते थे और उन्नाव इलाके में उनका असर देखते हुए ही बीजेपी ने पार्टी में शामिल किया है.

ये है अमित शाह की रणनीति
बसपा से एक के बाद एक बड़े नेताओं के छोड़ने के बाद उन्हें बीजेपी में शामिल करवाना अमित शाह की एक रणनीति का हिस्सा है ताकि यूपी में एक संदेश जाए कि बसपा की खराब स्थिति‍ की वजह से नेता उसे छोड़ रहे हैं और बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. के बाद ब्रजेश पाठक का बसपा छोड़ना और बीजेपी में शामिल होना बीजेपी यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए फायदे का सौदा मानकर चल रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »