दिग्विजय बोले- हिंदुत्व कोई शब्द नहीं है, मैं हूं सनातन धर्मी

अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है. दिग्विजय ने कहा है कि हिंदुत्व कोई शब्द नहीं है.

Advertisement
दिग्विजय सिंह दिग्विजय सिंह

विकास वशिष्ठ

  • वाराणसी,
  • 31 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 5:35 PM IST

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने विवादास्पद बयान दिया है. दिग्विजय ने कहा कि 'हिंदुत्व कोई शब्द नहीं है और न ही मैं हिंदुत्व को मानता हूं. मैं सनातन धर्म का पालन करने वाला व्यक्ति हूं. सनातन धर्म के अनुयायी के रूप में ही मैं अपना परिवार चलाता हूं.' उन्होंने यह बात वाराणसी में कही.

इसलिए गए थे वाराणसी
दिग्विजय से जब राम मंदिर के बारे में पूछे एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही. वह वाराणसी स्थित विद्यामठ में शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती से मिलने गए थे. इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिग्विजय ने खुद को सनातन धर्मी बताया.

Advertisement

शनि शिंगणापुर विवाद पर यह कहा
दिग्विजय ने महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के पूजा करने पर रोक को भी गलत बताया. उन्होंने कहा कि किसी भी मंदिर में होनी चाहिए. महिला या पुरुष सभी मंदिर में जा सकते हैं. जिस किसी की भी आस्था धर्म में हो वह मंदिर जा सकता है.

बीजेपी पर भी साधा निशाना
ने सुसाइड करने वाले रोहित वेमुला को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के हैदराबाद यूनिवर्सिटी कैंपस में की. साथ ही कहा कि बीजेपी और संघ एबीवीपी के जरिए शिक्षण संस्थाओं पर कब्जा करना चाहते हैं. ये गरीब और दलित विरोधी हैं. इसलिए राहुल के उपवास पर सियासत कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »