नोटबंदी के 41 दिन बाद भी नोएडा के ATM खाली

रविवार होने के कारण बैंक बंद हैं. ऐसे में कैश के लिए लोग सुबह से ही एटीएम में लाइन लगाए अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन कुछ लोगों को कैश मिला, जबकि बाकी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा.

Advertisement
नोएडा के कई एटीएम खाली नोएडा के कई एटीएम खाली

अंजलि कर्मकार

  • नोएडा,
  • 18 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 5:12 PM IST

नोटबंदी के 41वें दिन बाद भी देश में हालात सामान्य नहीं हुए हैं. कैश की किल्लत से लोग परेशान हैं. बैंकों और एटीएम में घंटों लाइन में खड़े होने के बावजूद लोगों को पैसा नहीं मिल पा रहा. ज्यादातर एटीएम में कैश की सप्लाई ही नहीं हो रही है.

नोएडा के कई इलाकों के एटीएम में सन्नाटा पसरा हुआ है. रविवार होने के कारण बैंक बंद हैं. ऐसे में कैश के लिए लोग सुबह से ही एटीएम में लाइन लगाए अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन कुछ लोगों को मिला, जबकि बाकी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा.

Advertisement

शनिवार को नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने बताया कि देश में कैश की किल्लत खत्म होने में अभी भी 10-20 दिन लग जाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »