मोदी सरकार ने दंगों के आरोपी सुरेश राणा की सुरक्षा बढ़ाकर जेड श्रेणी की

मुजफ्फरनगर दंगों में आरोपी रहे बीजेपी विधायक सुरेश राणा की सुरक्षा बढ़ाकर जेड श्रेणी कर दी गई है. राणा को पहले वाई श्रेणी की सुरक्षा हासिल थी, जिसे केंद्र सरकार ने बढ़ाकर जेड श्रेणी कर दी है. सुरेश राणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली के थानाभवन से बीजेपी विधायक है.

Advertisement
बीजेपी विधायक सुरेश राणा बीजेपी विधायक सुरेश राणा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2015,
  • अपडेटेड 11:50 PM IST

मुजफ्फरनगर दंगों में आरोपी रहे की सुरक्षा बढ़ाकर जेड श्रेणी कर दी गई है. राणा को पहले वाई श्रेणी की सुरक्षा हासिल थी, जिसे केंद्र सरकार ने बढ़ाकर जेड श्रेणी कर दी है. सुरेश राणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली के थानाभवन से बीजेपी विधायक है.

गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर में 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगों के आरोपी को भी जेड श्रेणी की सुरक्षा दी है. दंगों के आरोपी दोनों ही बीजेपी विधायक हमेशा सुर्खियों में रहे, फिर चाहे वो मुजफ्फरनगर में हुआ दंगा हो या फिर विवादित भाषणबाजी हो. दोनों विधायक मुजफ्फनगर दंगे के आरोप में जेल भी जा चुके है और फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर है.

Advertisement

संगीत सोम मेरठ के सरधना से विधायक है और दूसरे विधायक शामली के थाना भवन से है. दोनों पर मुजफ्फरनगर में विवादित भाषण देकर दंगा भड़काने का आरोप है. दंगों की जांच कर रही एसआईटी टीम ने नगला मंदौड़ कि 31 अगस्त कि पंचायत में भड़काऊ भाषण देने और धारा 144 का उल्लंघन करने को लेकर अपराध संख्या 173 में एसीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी. दोनों ही विधायक कोर्ट में सरेंडर कर जेल जा चुके है.

दंगों के आरोपी होने के बाद पहले को कुछ महीने पहले जेड श्रेणी सुरक्षा दी गई. इसके बाद अब दूसरे आरोपी विधायक सुरेश राणा को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. इसमें राणा को 33 जवान मुहैया कराए गए है. सवाल ये है कि क्या वाकई में दोनों विधायकों की जान को खतरा है या फिर केंद्र सरकार की इन दोनों पर मेहरबानी है.

Advertisement

सुरक्षा मिलने के बाद सुरेश राणा ने कहा कि मुझे अपनी जान का खतरा था, उत्तराखंड के रुड़की में भी मेरी एक सभा के दौरान बम विस्फोट हुआ था, जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई थी अब केंद्र सरकार ने मेरी सुरक्षा बढ़ाई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement