बाइक पर नहीं पहना हेलमेट तो आज से यहां नहीं मिलेगा पेट्रोल

जून से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पहने तेल डलवाने आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाए. डीएम ने बताया कि इस संबंध में सभी पेट्रोल पंप के मालिक को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं

Advertisement
पेट्रोल पंप (फाइल फोटो) पेट्रोल पंप (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2019,
  • अपडेटेड 7:21 AM IST

अगर आप भी दफ्तर बाजार या कहीं और जाने के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दो पहिया वाहन चालकों को आज से बिना हेलमेट के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल नहीं मिलेगा. इस फैसले को लेकर गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि को रोकने के उद्देश्य से एक जून से दोपहिया चलाने वालों के लिए ‘हेलमेट नहीं तो ईंधन नहीं' नियम लागू किया जा रहा है.

Advertisement

जिलाधिकारी के मुताबिक प्रशासन की तरफ से निर्देश दिये गये है कि एक जून से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पहने तेल डलवाने आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाए. उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी पेट्रोल पंप के मालिक को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

अधिकारी ने बताया कि यदि कोई वाहन चालक किसी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल लेने का प्रयास करेगा या किसी पेट्रोल पंपकर्मी के साथ अभद्रता करेगा तो ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन की ओर से कड़े कदम उठाए जाएंगे.

बता दें कि हमारे देश में हर दिन सैकड़ों दुर्घटना होती हैं. ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाने की वजह से घायल व्यक्ति को बचाया नहीं जा सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »