वाराणसी से जेटली का आर्थिक मंत्र- भ्रम फैलाया जा रहा लेकिन देश चमक रहा है

a जेटली ने कहा कि नोटबंदी के बाद कांग्रेस समेत कई दलों ने लोगों को भरमाया लेकिन जीडीपी के आंकड़ों ने विकास की कहानी खुद कह दी है.

Advertisement
वाराणसी में अरुण जेटली की पीसी वाराणसी में अरुण जेटली की पीसी

संदीप कुमार सिंह

  • वाराणसी,
  • 02 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 12:04 PM IST

जीडीपी के आंकड़ों से उत्साहित टीम मोदी ने पूर्वांचल में अगले दो फेज में पूरी तरह भुनाने की तैयारी में है. गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे और संवाददाता सम्मेलन में वित्तीय जादूगरी के फॉर्मूले को सामने रखा. जेटली ने कहा कि नोटबंदी के बाद कांग्रेस समेत कई दलों ने लोगों को भरमाया लेकिन जीडीपी के आंकड़ों ने विकास की कहानी खुद कह दी है.

जेटली बोले उदास है कांग्रेस
जेटली ने कहा कि जीडीपी के आंकड़ों से कांग्रेस उदास है. विपक्षी पार्टियां नोटबंदी के गलत असर को लेकर लोगों को भ्रमित कर रही थीं लेकिन स्थिति अब अलग है. देश चमक रहा है.

Advertisement

वाराणसी में बोले जेटली -

- पूरा विश्वास है कि हम ही सरकार बनाएंगे.

- अखिलेश-कांग्रेस के खिलाफ मतदाता विद्रोह की मुद्रा में है.

- सपा-बसपा के राज में एक-दो वर्गो का वर्चस्व हुआ करता था, दूसरे वर्गो को हाशिये पर रखा जाता था.

- बसपा ने अपराधियों को लेकर ध्रुवीकरण करने की कोशिश की है. ऐसी राजनीति के खिलाफ व्यापक विद्रोह है

- नोटबंदी का विरोध भी सपा-बसपा को भारी पड़ रहा है, बीएमसी और ओडिशा में भी हमें इसका फायदा मिल रहा है.

- पहले तीन साल जब मोदी जी की पूरे होंगे तो ये विश्व की सबसे तेजी से बढ़ने वाली वाली अर्थव्यवस्था होगी.

- जीडीपी के आंकड़ों को देखकर कांग्रेस को भी खुश होना चाहिए था जब पूरा देश ख़ुश है, लेकिन कांग्रेस ख़ुश नहीं दिखती.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »