अमेठी में राहुल-रायबरेली में सोनिया, कल एक साथ कार्यक्रम

दौरे के दूसरे दिन राहुल ने गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी. पार्टी की कमान संभालने के बाद ये उनका दूसरा दौरा है. वहीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आज शाम अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंच रही हैं.

Advertisement
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी

कुमार अभिषेक

  • अमेठी\रायबरेली,
  • 17 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 11:07 AM IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. दौरे के दूसरे दिन राहुल ने गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी. पार्टी की कमान संभालने के बाद ये उनका दूसरा दौरा है. वहीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आज शाम अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंच रही हैं. राहुल अमेठी से अपने कार्यक्रम खत्म करके रायबरेली पहुंचेंगे. इसके बाद बुधवार को सोनिया और राहुल दोनों नेताओं के कार्यक्रम साथ में है.

Advertisement

बता दें कि राहुल गांधी ने अमेठी दौरे के दूसरे दिन सुबह 9 बजे से गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाया. इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने उनसे मिलकर अपनी समस्याएं बताईं. दोपहर 12 बजे वह सांसद निधि के कार्यो का लोकार्पण मझगंवा-जामो और जायस-जगदीशपुर रोड पर करेंगे. इसके बाद 3 बजे राहुल गांधी गौरीगंज कलेक्ट्रेट में सतर्कता एवम निगरानी समिति की बैठक करेंगे.

राहुल गांधी शाम 5 बजे अमेठी के रामनगर में जनसभा और राजर्षि रणंजय ग्लोबल विद्यालय का उद्घाटन करेंगे. ये विद्यालय राज्यसभा सदस्य और अमेठी के रहने वाले डॉ. संजय सिंह के पिता के नाम पर है. रामनगर संजय सिंह का गांव भी है. इसके बाद वह अमेठी में पोर्टल पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद शाम 6 बजे वह रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाऊस चले जाएंगे.

Advertisement

सोनिया गांधी शाम को रायबरेली पहुंचेगीं

वहीं सोनिया गांधी दिल्ली से सीधे लखनऊ पहुंचेंगी और इसके बाद वाया रोड रायबरेली पहुंचेगी. सोनिया सीधे भुएमऊ गेस्ट हाऊस जाएंगी और वहीं रात विश्राम करेंगी. इसके बाद बुधवार को राहुल और सोनिया एक साथ कार्यक्रम करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement