कल्याण सिंह के निधन पर AMU के VC ने जताया शोक, विरोध में यूनिवर्सिटी में लगे पोस्टर

उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया, लेकिन अब इसपर ही विवाद हो गया है. शोक जाहिर करने पर यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने ही अपने वाइस चांसलर का विरोध किया है. 

Advertisement
AMU के कैंपस में लगाए गए पोस्टर (फाइल फोटो) AMU के कैंपस में लगाए गए पोस्टर (फाइल फोटो)

कुमार अभिषेक

  • अलीगढ़,
  • 25 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 3:35 PM IST
  • AMU के वाइस चांसलर के संदेश पर बवाल
  • कल्याण सिंह के निधन पर जताया था शोक
  • विरोध में यूनिवर्सिटी कैंपस में लगे पोस्टर

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हाल ही में निधन हुआ है. उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया, लेकिन अब इसपर ही विवाद हो गया है. शोक जाहिर करने पर यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने ही अपने वाइस चांसलर का विरोध किया है. 

दरअसल, 22 अगस्त को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति तारिक मंसूर ने शोक व्यक्त किया. इस शोक पत्र के बाद यूनिवर्सिटी के कैंपस में एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें इस शोक संवेदना की निंदा की गई है. 

Advertisement


पोस्टर में लिखा गया है कि वाइस चांसलर द्वारा कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करना शर्मनाक है, क्योंकि कल्याण सिंह बाबरी मस्जिद विध्वंस की घटना के मुख्य पात्रों में से एक थे और उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया था. 

जो पोस्टर लगाया गया है, उसपर किसी संगठन या छात्र का नाम नहीं लिखा है. हालांकि, कुछ छात्र संगठनों ने इस पत्र का समर्थन किया है. इस पूरे विवाद पर एएमयू के स्टूडेंट्स का कहना है कि अगर वाइस चांसलर राजनीति करना चाहते हैं, तो उन्हें बीजेपी ज्वाइन कर लेनी चाहिए. वीसी प्रधानमंत्री से मिलते हैं, लेकिन यूनिवर्सिटी की फिक्र नहीं है. 


गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का 21 अगस्त को 89 साल की उम्र में निधन हुआ. कल्याण सिंह की गिनती भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में होती रही है, जिन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान अहम भूमिका निभाई थी. 

कल्याण सिंह के निधन के बाद एक विवाद और भी हुआ था. भारतीय जनता पार्टी की ओर से आरोप लगाया गया था कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की ओर से कल्याण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि नहीं दी गई है. इसी को लेकर बीजेपी ने अखिलेश को ओबीसी विरोधी बताया था. 

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »