हैदराबाद: 'जय श्री राम' का नारा नहीं लगाने पर युवक को पीटा, मामला दर्ज

'जय श्री राम' का नारा नहीं लगाने पर एक 17 वर्षीय लड़के पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. चारमीनार पुलिस सीमा के तहत शाद कैफे हुसैनियालम से एक बोनालू जुलूस निकल रहा था. पीड़िता ने चारमीनार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया है.

Advertisement
हैदराबाद के चार मीनार इलाके की घटना हैदराबाद के चार मीनार इलाके की घटना

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 23 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 12:39 PM IST
  • जुलूस निकलने के दौरान की घटना
  • माथे पर तिलक लगाया गया

हैदराबाद के पुराने शहर में बोनालू (तेलंगाना का ट्रेडिशनल हिंदू त्यौहार) जुलूस में 'जय श्री राम' का नारा नहीं लगाने पर अल्पसंख्यक समुदाय के एक 17 वर्षीय लड़के पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले के बाद गुरुवार देर रात से चारमीनार क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया है.

Advertisement

जुलूस निकलने के दौरान की घटना
पुलिस के मुताबिक, हुसैनियालम निवासी एक नाबालिग लड़का गुरुवार की रात अपने घर जा रहा था. इस बीच चारमीनार पुलिस सीमा के तहत शाद कैफे हुसैनियालम से एक बोनालू जुलूस निकल रहा था. 

माथे पर तिलक लगाया गया
अचानक बदमाशों के एक समूह ने पीड़ित को कथित तौर पर रोका और उसके माथे पर तिलक लगाया और उसे जय श्री राम का नारा लगाने के लिए कहने लगे. जब युवक ने ऐसा करने से मना किया तो उसे कथित तौर पर पीटा गया.

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है. पीड़ित ने चारमीनार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य अपराधी रूपेश शर्मा की पहचान की है.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »