चीनी मांझे ने काट दी जीवन की डोर, तेलंगाना में एक शख्स की हुई मौत

धागा उलझने की वजह से भीमा का गला कट गया और ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घायल पत्नी पति को बचाने की कोशिश करती रही लेकिन उसकी कोशिश नाकाम साबित हुई.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

आशीष

  • हैदराबाद,
  • 16 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:50 AM IST
  • तेलंगाना में चाइनीज मांझे की वजह से एक व्यक्ति की मौत
  • धागा उलझने की वजह से एक व्यक्ति का गला कटा

मकर संक्रांति उत्सव के मौके पर उड़ाई गई एक पतंग की डोर ने तेलंगाना में एक शख्स के जीवन की डोर को हमेशा के लिए काट दिया. चीनी मांझे की वजह से भीमा नाम के व्यक्ति की मौत हो गई.

मृतक भीमा अपनी पत्नी के साथ बाइक पर रिश्तेदार से मिलने जा रहा था. इसी दौरान पुराने मंचेरियल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दंपति प्रतिबंधित पतंग के धागे (चीनी मांझा) से उलझ गया.  

Advertisement

धागा उलझने की वजह से भीमा का गला कट गया और ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घायल पत्नी पति को बचाने की कोशिश करती रही लेकिन उसकी कोशिश नाकाम साबित हुई.

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पूरे देश में संक्रांति महोत्सव के दौरान पतंगबाजी में नायलॉन / सिंथेटिक धागे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. तेलंगाना में भी पतंगबाजी में सिंथेटिक या नायलॉन धागे पर भी प्रतिबंध है लेकिन फिर ये बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जाता है.

तेलंगाना वन विभाग ने चीनी मांझे पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद आदेशों को लागू करने के लिए संक्रांति महोत्सव-2022 के दौरान राज्य भर में और आसपास के शहरों में सिंथेटिक मांझा की  खरीद-बिक्री की जांच के लिए मोबाइल दस्तों का गठन किया है.

Advertisement

चीनी मांझे पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद आदेशों को लागू करने के लिए संबंधित जिला वन अधिकारियों द्वारा ना सिर्फ कार्रवाई की जा रही बल्कि लोगों में इसके खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »